कपूर खानदान की पांचवी पीढ़ी में है यह अजीब इत्तेफाक, हर कोई नहीं करता फिल्मों में काम

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 11:52 AM (IST)

जैसे ही फिल्म इंडस्ट्री की बात आती है सबसे पहले कपूर खानदान का ही नाम लोगों के जहन में आता है। इस नाम ने अपनी छाप सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी छोड़ी है। पद्म भूषण और इंटरनेशनल अवार्ड से शोभित इस परिवार के सदस्य लोगों के दिलों में राज करते है। मगर ये 5 पीढ़ी वाला परिवार इतना बड़ा है कि लोग इनके बारें में आधा-अधूरा ही जानते है या कई बातों से अनजान है। लोगों को सबसे ज्यादा कपूर खानदान की तरफ प्यार दिखाते ही देखा गया है। आपके ही प्यार को नजर में रखते हुए हम आपके लिए आपके फेवरेट फ़िल्मी  परिवार की हर पीढ़ी की जानकारी लाए है। आइए आपको बताते है कपूर खानदान का इतिहास। 

इस खानदान की शुरुआत हुई थी पृथ्वी राज कपूर के पिता दिवान बशेस्वरनाथ कपूर से जिन्होंने आवारा फिल्म में एक जज की भूमिका भी निभाई थी। बतादे कि इस परिवार की कहानी बटवारे के बाद पकिस्तान के पेशावर शहर से शुरू हुई है। यह परिवार अपने आप में सेकूलर है यानी कि अलग-अलग धर्मों से जुड़े रहने वाला। जी हां, इस फैमिली में मुस्लिम, हिन्दू, ईसाई और जैन चारों धर्म के लोग मौजूद है। 

चलिए शुरू करते है इस परिवार का ट्री हाउस। सबसे पहला नाम आता है पृथिवी राज कपूर का जिनके तीन बेटे हुए -राज, शम्मी और शशि कपूर। इन तीनों  के बारें हर कोई जानता है। मगर इनके आगे की पीढ़ी क्या-क्या करती इसकी जानकारी भी कम लोगों को ही है। सबसे पहले बात करते है राज कपूर के परिवार के बारें में। 

इनके 5 बच्चे हुए। सबसे बड़े रणधीर कपूर फिर ऋषि  फिर राजीव और बाद में रीतू और रीमा। रणधीर ने बबिता से शादी की और 2 बेटियों को जन्म दिया जिनका नाम करिश्मा और करीना है। इन दोनों के बारें में हर कोई जानता है। अगर बात करें इन दोनों लड़कियों तो करिश्मा कपूर खानदान की पहली ऐसी बेटी थी जिसने शादी के बाद भी फिल्मो में काम किया और इस परिवार की बेटियों की शादी के बाद न काम करने की परम्परा तोड़ी। वहीं उनकी निजी जिंदगी इतनी अच्छी नहीं थी। अगर करीना की बात करें वो भी अपनी बहन के नक़्शे कदम पर चल रही है और आज बॉलीवुड की शान बनी हुई है।  उन्होंने सैफ अली खान से शादी की और उनका एक बेटा भी है। वहीं करिश्मा के 2 बच्चे है। 

वहीं ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से शादी की। उन्होंने रणबीर और रिद्धिमा को जन्म दिया। राजीव कपूर की शादी आरती सबरवाल से हुई जो कुछ सालों में ही टूट गई। वहीं उनकी कोई औलाद नहीं है। रीतू कपूर ने राज नंदा से शादी की और उनके बेटे की शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता से हुई। उनके आगे 2 बच्चे हुए। रीमा जैन ने मनोज जैन से शादी की और उनके 2 बेटे हुए -अरमान और आदर जैन। 

अब बात करते है शम्मी कपूर की,उन्होंने गीता बाली से शादी की और उनके 2 बच्चे हुए -आदित्य राज और कंचन देसाई। आदित्य के 2 बच्चे है और दोनों ही फ़िल्मी इंडस्ट्री से दूर है। वहीं कंचन ने केतन देसाई से शादी की और उनके भी 2 ही बच्चे हुए है। मगर कुछ सालों बाद, शम्मी कपूर ने गीता से तलाक ले लिया था और उन्होंने नीला देवी से शादी की जो कि उनकी महज एक फैन थी। तीसरा बेटा यानी शशि कपूर  जिन्होंने क्रिस्चन लड़की जेनिफर केंडल से शादी की। उनके तीन बच्चे हुए -कुणाल , करण और संजना। तीनों का फ़िल्मी करियर अच्छा नहीं रहा तो उन्होंने अपना करियर कही और बना लिया है। इन तीनो के आगे 2 -2 बच्चे है। 

मगर क्या आपने इस परिवार में एक इत्तेफाक देखा है कि पांचवी पीढ़ी में हर किसी के 2 ही बच्चे है बस करीना को छोड़कर।

Content Writer

shipra rana