मछली से दोस्ती करने वाला यह शख्स, रोजाना करता है उसे Kiss

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 09:44 AM (IST)

दुनियां में आपने बहुत से लोगों की दोस्ती की मिसालें सुनी होगी लेकिन आज हम बात कर रहें है जिसने किसी इंसान से नहीं बल्कि मछली से दोस्ती की है। इतना ही नहीं ये इंसान अपनी दोस्ती निभाने के लिए रोजाना उस मछली के किस भी करने जाता है। ऐसी दोस्ती निभाना हर किसी के बस में नहीं होता है।

जापान में रहने वाला हिरोयुकी अरकावा पेशे से गोताखोर है। 25 साल से रोजाना यह शख्स अपनी दोस्त यानि मछली को किस करने के लिए जाता है। शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब इ स शख्स ने मछली को किस न किया हो।

दरअसल इन्हें ये मछली डाइविंग करते हुए ततियामा बेय नाम की खाड़ी में मिली थी। इसके बाद से ही उन्हें इस मछली से इतना प्यार हो गया कि वो रोज इससे मिलने के लिए आने लगे।

अब इनके बीच में इतनी दोस्ती हो गयी है कि यह मछली भी रोजाना इस शख्स के पास आ जाती है। एशियाई शेड्सशैड प्रजाति की इस फिश ने आज तक इस शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुचाया है।

इस मछली का वजन करीब 15kg है। इस प्रजाति की मछलियां कई सालों तक जिंदा रहती है। जो भी हिरोयुकी के साथ इससे मिलने के लिए जाता है वो इस मछली को जरुर किस करता है।

Punjab Kesari