NGO जो बना रहा है माता की चुनरी से डिजाइनर लहंगे

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 03:16 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल) भगवान की पूजा अर्चना के लिए लोग बहुत सी मन्नतें मांगते हैं। इसके लिए माता रानी पर लोग चुनरी भी चढाते हैं जो बाद में कोई भी इस्तेमाल नहीं करता। कुछ लोग माता की मूर्ति पर हर बार नवरात्रे में पुरानी चुनरी को बदल कर नई चुनरी चढा देते हैं। कुछ लोग तो इनको नदी में भी प्रवाह कर देते हैं। देखा जाए तो इसका बाद में कोई इस्तेमाल नहीं होता। 

माता की चुनरी से बना डिजाइनर लहंगा

इसी चुनरी को लेकर दिल्ली के एक एनजीओ ने नया कदम उठाया है। इस एन जी ओ का नाम है 'गूंज'। इन दुप्पटों से यह सस्था शादी के लहंगे बना रही है जो बाद में गरीब लड़कियों की शादी में दान दे दिए जाते हैं। इसके साथ ही यह संस्था और भी बहुत-सी चीजें बना रही हैं जो शादी के मौकों पर उन परिवारों के काम आती हैं जो लड़की की शादी का खर्च उठा सकने में असमर्थ होते हैं।  

लड़कियों के लिए शादी की किट

गूंज संस्था बहुत ही अच्छा काम कर रही है वह माता की चुनरी से लहंगे बनाकर लड़कियों की शादी में मदद कर रही है। उनकी लोगों से भी अपील है कि वह न तो इन चुनरियों को पानी में बहाएं और न ही इनको फैके बल्कि संस्था को दे दें। इससे लोगों का भला भी हो जाएगा और नदीयां भी प्रदूषण से बच जाएंगी।  

 

Punjab Kesari