यह है कलयुग की द्रौपदी, 5 भाईयों की इकलौती पत्नी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 18, 2018 - 03:32 PM (IST)

शादी को सिर्फ एक परंपरा ही नहीं बल्कि हर धर्म और सभ्यता में इसे सबसे पवित्र बंधन माना गया है। इस रिश्ते में जुड़कर पति-पत्नी जीवनभर के लिए एक-दूसरे के हो जाते हैं और हमेशा एक-दूसरे का दुख-सुख में साथ देते हैं। भारत में किसी भी महिला या पुरूष को एक से अधिक विवाह करने की अनुमति नहीं है लेकिन आज हम आपको 5 शादियां करने वाली महिला के बारे में बताने जा रहे हैं।

सत्ययुग की द्रौपदी के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन आज हम कलयुग की द्रौपदी के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिस तरह द्रौपदी ने एक ही परिवार के पांच भाइयों से शादी की थी, उसी तरह इस महिला ने भी ठीक वैसा ही कुछ किया है। उत्तर भारत में रहने वाली इस महिला ने एक नहीं बल्कि 5 भाईयों से शादी की हैं।

उत्तराखंड देहरादून के एक छोटे से गांव में रहने वाली 21 वर्षीय रजो का विवाह 5 भाइयों के साथ हुआ है। दरअसल, रजो की 5 भाइयों के साथ शादी एक परंपरा के चलते हुई है। उनके गांव में यह प्रथा सदियों से चली आ रही है। पुराणों की मानें तो सतयुग में द्रौपदी ने पांच भाईयों से शादी की थी, जिससे प्रेरित होकर यह प्रथा कई सालों से चलती आ रही है।

इस परंपरा के अनुसार लड़की को अपने पति के साथ-साथ उसके भाईयों से भी शादी करनी पड़ती है। रजो अपने 5 पतियों के साथ बेहद खुश है और वह उनके साथ बराबर समय बिताती है। इस बात को लेकर उनके बीच कभी जलन की भावना भी नहीं आती। उनका कहना है कि वह इस बात को लेकर काफी खुश है कि उनके पांच पति है और उसे 5 पतियों का प्यार मिलता है।

Punjab Kesari