इंडियन करोड़पति की पोती ने वैडिंग में पहना लाखों का रफ्फल गाउन!

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 02:58 PM (IST)

मशहूर एक्टर नागार्जुन के बेटे Akhil Akkineni की एक्स फिऑन्से श्रिया भूपाल ने हाल ही में पेरिस में शादी कर ली हैं। पहले अखिल का रिश्ता श्रिया से तय हुआ था लेकिन कुछ वजहों से उनकी शादी नहीं हो पाई। अब श्रिया ने अपने ब्वॉयफ्रैंड अनिन्दित रेड्डी से शादी कर ली है, जहां राम चरण और उनकी पत्नी उपासना भी पहुंचे। 

श्रिया और अनिन्दित काफी समय से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। अनिन्दित रेड्डी अपोलो हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी के ग्रेंडसन है, वहीं श्रिया एक फैशन डिजाइनर है। आइए देखते है उनकी ग्रैंड वैडिंग की कुछ तस्वीेरें।


 
इस कपल ने हाल ही में अपनी lavish wedding ball होस्ट की। जहां श्रिया फेयरीटेल लुक में नजर आईं। इस दौरान श्रिया मशहूर इटालियन डिजाइनर Giambattista Valli के रैड रफ्फल गाउन में दिखी, जिसका प्राइज टैग भी लाखों में हैं। बिना टयारा के फेयरीटेल वैडिंग कंप्लीट नहीं होती। अपने रैड गाउन के साथ श्रिया ने गोल्ड स्टड टियारा पहना। 

उन्होंने अपने ब्राइडल मेकअप के लिए सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट Namrata Soni को चुना। उन्होंने रेट्रो विंग्ड आईलाइनर, सॉफ्ट पिंक लिप शेड और ग्लोइंग मेकअप के साथ अपने रॉयल ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया। पेरिस में उनकी वैडिंग पिक्चर को शूट करने का क्रेडिट Stories by Joseph Radhik को जाता है। आपको बता दे कि क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का की वैडिंग शूट भी इसी वैडिंग फोटोग्राफर ने की है। 


 
 

Punjab Kesari