Well Done! असम बाढ़ पीड़ितों के लिए इस परिवार ने जुटाए 3.5 लाख रुपए

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2020 - 09:34 AM (IST)

जहां पूरे देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है वहीं वहीं असम के लोग बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। असम के करीब 22 जिलों में करीब 22.34 लाख इस आपदा से निपटने में लगे हुए हैं। सिर्फ इंसान ही नहीं दर्जनों जानवर भी बाढ़ का शिकार हो चुके हैं। सेलिब्रेटिज से लेकर देशभर से लोग असम बाढ़ से पीढ़ित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं बेंगलुरु में रहने वाले एक परिवार भी असम बाढ़ से पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया है। मूल रूप से असम से ताल्लुक रखने वाला यह परिवार असम पीड़ितों की मदद के लिए पैसे इक्ट्ठा कर रहा है। वहीं इसी परिवार के सदस्य नवाब दिलवाईज हसन और उनकी बहन दीन रायसिंघानी ने क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है, ताकि असम बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर सके।

PunjabKesari

यह परिवार बाढ़ पीड़ितों के लिए अब तक 3.5 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा कर चुका है। शुरूआत में उन्होंने CMDRF फंड (मुख्यमंत्री राहत कोष) में पैसे देने की सोची थी लेकिन फिर उन्होंने सीधे तौर पर लोगों की मदद करने का फैसला किया।

PunjabKesari

लोगों की मदद के लिए वह रैपिड रिस्पाॉन्स इंडिया NGO से जुड़े और शुरूआत में 45 दिनों में 50,000 रुपए का लक्ष्य तय किया। धीरे धीरे लोग उनकी साथ जुड़ने लगे और मदद के लिए अपना योगदान दिया। 24 घंटे में ही उन्होंने 60,000 रुपए से अधिक की राशि जमा कर ली।

PunjabKesari

करीब एक हफ्ते में ही उन्होंने 3.5 लाख रुपए की राशि जमा कर ली। करीब 35 दिन यह अभियान खत्म हो जाएगा इसलिए अब टीम ने 5 लाख रुपए राशि जमा करने का लक्ष्य बनाया है। बता दें कि हसन परिवार क्राउडफंडिंग में जमा होने वाली सारी राशि राहत शिविर में मौजूद पीड़ित लोगों तक सीधे पहुंचाने की योजना बना रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static