इस Actor ने वजन कम करने के चक्कर में गंवाई जान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 12:10 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : शरीर का मोटापा कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते जिस वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे ही बॉलीवुड के एक स्पोर्टिंग एक्टर थे विवेक शौक, जो अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने अपने शरीर का वजन घटाने के लिए ऑपरेशन करवाया था जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई और उन्हें अपनी जिदंगी से हाथ धोना पड़ा।
 जन्म और करियर
इनका जन्म 21 जून 1963 को चंडीगढ़ में हुआ था। विवेक ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरूआत टीवी और थिएटर से की थी। उन्होंने जसपाल भट्टी के साथ दूरदर्शन चैनल के शो उल्टा-पुल्टा में भी काम किया, जहां से उन्हें पहचान मिली। विवेक ने कई बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। फिल्म गदर एक प्रेम कथा में सन्नी देओल के दोस्त के रोल में उन्होंने बहुत बढ़िया भूमिका निभाई थी। 
मौत
विवेक शौक को 2003 में काफी बड़ा हार्ट अटैक आ चुका था और 3 स्टंट्स उनके दिल में लगाए गए थे। वे खून पतला होने वाली दवाईयां भी खाते थे लेकिन इसके बाद वह एक दम ठीक थे। अपने फिल्मी करियर के लिए विवेक अपना वजन घटाने के लिए सर्जरी करवाना चाहते थे और इसी चक्कर में वह 3 जनवरी 2011 को सर्जरी कराने के लिए ठाणे के कारखानीस नर्सिंग होम गए लेकिन उन्होंने अपने हार्ट प्रॉब्लम के बारे में डॉक्टरों को नहीं बताया। डॉक्टरों के अनुसार सर्जरी के 2 घंटो बाद विवेक की हालत खराब हो गई और एक बार फिर से उन्हें हार्ट अटैक आया। जिस वजह से उन्हें जुपिटर अस्पताल ले जाया गया और 7 दिन तड़फने के बाद 10 जनवरी 2011 को विवेक की मौत हो गई।

Punjab Kesari