CoronaVirus : मजदूरों के लिए ये एक्टर बना सुपर हीरो , अपने फार्म में दी रहने को जगह

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2020 - 11:02 AM (IST)

कोरोना के कहर से बचने के लिए सरकार और लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे स्टार्स रोज मदद करने की पहल करते हैं। कोई मास्क बांटकर मदद कर रहा है तो किसी ने अपनी बिल्डिग को अस्थाई रूप से अस्पताल बनाने की पेशकेश की है। इस बीच एक्टर प्रकाश राज भी लोगों की मदद के लिए सामने आए है। प्रकाश जो कि विलन की भूमिका से जाने जाते है वही वह दिहाड़ी मजदूरों के लिए 'सुपरहीरो' साबित हुए है। 

प्रकाश राज ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर दिहाड़ी मजदूरों को अपने फार्म में रहने के लिए जगह दी, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। अपनी पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हमारी भी है. प्रकाश राज  के इस कदम के लिए लोग उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। 

प्रकाश राजने अपनी पोस्ट में बताया, "आज मेरे जन्मदिन के मौके पर मैंने यह किया। पुडुच्चेरी स्थित अपने फार्म पर मैंने 11 मजदूरों को जगह दी. यह केवल सरकार ही नहीं बल्कि हमारी भी जिम्मेदारी है। चलिए इंसानियत का जश्न मनाते हैं और एक होकर इस महामारी के खिलाफ लड़ते हैं." बता दें कि इससे पहले भी प्रकाश राज ने गरीबों की मदद के लिए कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने फार्म, प्रोडक्शन हाउस और घर में काम करने वालों को एडवांस सैलरी दी।

Content Writer

Vandana