कुपोषण ने बना दिया 18 साल की लड़की को 80 बरस की बुढ़िया

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2017 - 03:01 PM (IST)

18 साल की होने के बाद लड़कियों के शरीर में कई बदलाव आते है। इस उम्र में हर लड़की सभी लड़कियों की तरह खूबसूरत दिखने के सपना देखती है लेकिन यमन की रहने वाली सैदा 18 साल की उम्र में ही बुढ़ी दिखने लग गयी। दरअसल, गृहयुद्ध के दौरान लगी आग के कारण खाने की कमी के कारण इस लड़की की यह हालत हो गई। लकड़ी की ढ़ाचा बनने के बावजूद भी सैदा और उसके घरवालों ने बिल्कुल हिम्मत नहीं हारी।

गृहयुद्ध में कई लोगों को खाने की कमी का सामना करना पड़ा जिसके असर के कारण यह लड़की कुपोषण का शिकार हो गई। 18 साल की इस बच्ची पर भोजन न मिलने का इतना बुरा असर पड़ा की उसकी हड्डियां दिखने लग गयी।

गरीब होने के कारण परिवार उसका इलाज भी ठीक से नहीं करवा पाया। कुछ लोगों की मदद से इनके परिवार के लोगों ने इन्हें चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल में पहुंचाया जहां पर इनका इलाज हुआ। कुपोषण के शिकार के कारण इस लड़की का वजन तेजी से कम हो गया।

हॉस्पिटल में सालभर इलाज करवाने के सैदा की हालत में सुधार होने लगा। पहले व्हील चेयर के सहारे चलने वाली सैदा अब अपने पैरों पर चलने लग गयी। इलाज के बाद सैदा का वजन भी पहले के मुकाबले बेहतर हो गया है।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari