राशि से जानिए, किस राशि का पार्टनर होगा आपके लिए परफेक्ट!

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 05:20 PM (IST)

शादी करने से पहले आपको अपने पार्टनर की राशि पर भी गौर कर लेना चाहिए। जी हां, राशि के जरिए पहले ही जान लें कि क्या आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छे संबंध बन सकते हैं या नहीं। दरअसल कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनकी आपस में बिल्कुल नहीं बनती क्योंकि दोनों की सोच और देखने का नजरिया अलग होता हैं। इसलिए बेहतर होगा कि अपनी राशि के हिसाब से लाइफ पार्टनर चूज करें क्योंकि गलत राशि के हमसफर के साथ आप जिंदगी में तालमेल नहीं बिठा पाएंगे। चलिए जानते हैं कि आपको किस राशि का पार्टनर सूट करेगा और कौन नहीं। 

 

मेष राशि

मेष राशि के लोग पर्सनैलिटी से काफी साहसी, स्वतंत्र और भावुक होते हैं इसलिए इनको वृषभ राशि वाले पार्टनर से शादी नहीं करनी चाहिए। दरअसल वृषभ राशि वालों लोगों को रिश्ते बनाने अच्छा नहीं लगता जबकि मेष राशि वालों को नए रिश्ते बनाना और उन्हें निभाना अच्छा लगता हैं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग प्रेक्टिकल और ईमानदार होते हैं मगर इनकी धनु राशि वालों के साथ बिल्कुल नहीं पटती। दरअसल, धनु राशि वाले लोग जिम्मेदारियों से पीछे भागते हैं जबकि वृषभ राशि के लोग जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। 

 

मिथुन राशि

वफादार और मौज-मस्ती से जीने वाले मिथुन राशि के जिंदगी में हमेशा कुछ नया करने की सोचते हैं। बात लव लाइफ की करें तो इनके लिए मकर राशि के लोग परफेक्ट पार्टनर साबित नहीं होते क्योंकि मकर राशि इन्हें उत्तेजित नहीं कर पाते और समय के साथ चलना पसंद करते हैं। जबकि मिथुन राशि वालों की सोच होती हैं कि जैसा होगा देख लिया जाएगा।' 

 

कर्क राशि

स्वभाव से थोड़े भावुक लेकिन हमेशा दूसरों की मदद करने वाले कर्क राशि के लोगों को कुंभ राशि का लाइफ पार्टनर चूज करने से बचना चाहिए। दरअसल, कुंभ राशि के लोग आजाद विचारों वाले और अपने तरीके से जीने वाले हैं जिस वजह से कर्क राशि वालों को लगता है कि इन्हें उनकी जरूरत ही नहीं है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी होते हैं और अपनी खूबसूरत पर्सनैलिटी से हर किसी को आकर्षित कर लेते हैं। मगर ध्यान रखें कि सिंह और वृश्चिक राशि की आपस में नहीं बनती। दरअसल, वृश्चिक राशि वाले जिद्दी और ईर्ष्यालु होते हैं जबकि सिंह राशि वालों को इन दोनों चीजों से नफरत होती हैं। 

 

कन्या राशि

स्वभाव से केयरिंग कन्या राशि के लोगों को धनु राशि का लाइफ पार्टनर कभी चूज नहीं करना चाहिए क्योंकि धनु राशि के लोग कभी-कभी बहुत लापरवाह हो जाते हैं जिससे कन्या राशि के लोगों की भावनाओं को गहरी चोट पहुंचती है और रिश्ते खऱाब होने लगते हैं। 

 

तुला राशि

तुला राशि के लोग अपने मिलनसार स्वभाव के कारण हर किसी के दिल में खास जगह बना लेते हैं और केयरफ्री जिंदगी जीना पसंद करते हैं इसलिए इन्हें कन्या राशि का लाइफ पार्टनर नहीं चूज करना चाहिए क्योंकि वो अक्सर तनाव से घिरे रहते हैं जिसका असर उनकी लव लाइफ पर भी पड़ता हैं। 

वृश्चिक राशि

भरोसेमंद वृश्चिक राशि के लोगों को मेष राशि से दूर रहना चाहिए क्योंकि इनको गुस्सा अधिक आता हैं जबकि वृश्चिक राशि वालों को प्यार भरा माहौल पसंद होता है। इसलिए इन दोनों के बीच ज्यादा नहीं निभ पाती। 

 

धनु राशि

हमेशा एनर्जी से भरे रहने वाली धनु राशि सकारात्मक सोच रखती हैं इसलिए इनकी और वृषभ राशि वालों की जोड़ी सही नहीं होती। दरअसल, वृषभ राशि के लोग ज्यादातर नकारात्मक सोच रखते हैं और हमेशा अपने व्यावहारिक  जीवन में व्यस्त रहते हैं और अपने लाइफ पार्टनर को टाइम नहीं दे पाते। 

 

मकर राशि

ईमानदार और बड़े-बड़े सपने देखने वाली मकर राशि के लिए सबसे बुरा साथी मिथुन राशि वाले साबित होते हैं। क्योंकि इनमें मकर राशि वालों को समझने की समझदारी नहीं होती है जिस वजह से यह जिंदगी में अच्छे तालमेल नहीं बिठा पाते। 

 

कुंभ राशि

इस राशि के लोग ओवर प्रोटेक्टिव होते हैं और हमेशा स्पेस चाहते हैं। मगर इनकी और कर्क राशि वालों की जोड़ी अच्छी नहीं होती क्योंकि कर्क राशि वाले बहुत भावुक होते हैं। 

 

मीन राशि

स्वभाव से हमेशा रोमांटिक रहने वाले मीन राशि के लोग हमेशा भावनाओं को महत्व देते हैं। इनकी और कन्या राशि की आपस में नहीं बनती क्योंकि कन्या राशि के लोग रिश्तों या अन्य कामों में प्रेक्टिकल होते हैं और भावनाओं में बहन पसंद नहीं करते। 

Content Writer

Sunita Rajput