Rich Families की इन शादियों ने बदल दी समाज की सोच

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2017 - 02:36 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल)- शादी के लिए लोगों के मन में ढेरों अरमान और तमन्नाएं होती हैं। अपने शौंक पूरे करने के लिए लोग इस दिन लाखों रूपय खर्च करके राजा महाराजाओं की तरह शादी करवाते हैं। शाही खाना, डीजाइनर आउटफिट्स,हीरे और सोने के गहने और न जाने कितने मेहमानों का इस मौके पर न्यौता दिया जाता है। इन सब चीजों को परंपराओें को नाम दिया जाता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी शादी पर किए जाने वाले खर्च को अपने ऊपर नहीं बल्कि जरूरत मंद लोगों पर खर्च करके परंपराओं को बदल रहे हैं। 


1. अभय देवरे और प्रीती कुम्भारे
अमरावती के रहने वाले IRS अभय देवरे और प्रीति कुंभारे की शादी बहुत ही सादे तरीके से हुई। बिना बैंज बाजे और मीठाइयों के यह शादी तब मिसाल बन गई जब इन्होने अपनी शादी पर किया जाने वाला खर्चा किसानों के परिवार पर किया। अमरावती में आत्महत्या करने वाले 10 किसानों के परिवारों की मदद के लिए उनके बच्चों की पढ़ाई पर 20 हजार रुपये सहयोग दिया गया। इसके अलावा लाइब्ररी को 52000 रूपए की किताबें भी दी ताकि बच्चों की पढ़ाई आसान हो सके। 


2. प्रियंका भदौरिया और रवि चौहान
मध्य प्रदेश की रहने वाली प्रियंका भदौरिया नाम की इस लड़की को बचपन से ही पेड़-पौधे लगाने का शौंक था। अर्थ-डे पर शादी के मौके पर इस दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार वालों से घर के आस पास 10 हजार पौधे लगाने का गिफ्ट मांग लिया। जिसे पति रवि चौहान ने भी स्वीकार किया और पौधे लगाए। शादी के समय धरती के लिए इस तरह का योगदान दुनिया के लिए मिसाल है। 
 

3. मनोज मुनोत की बेटी श्रेया की शादी
औरंगाबाद में रहने वाले बिजनेसमैन मनोज मुनोत ने बेटी श्रेया की शादी पर फिजुलखर्जी करने की बजाए गरीब बेसहारा और बेघर परिवारों को 90 मकान बनवा कर दिए। यह समाज के लिए एक उम्मीद बनकर सामने आए और अपने जैसे दूसरे लोगों को भी इस ओर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। 
 

Punjab Kesari