दीवाली के दिन घर में दिखाई दें ये चीजें तो दूर होगी पैसों की कमी

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2017 - 02:06 PM (IST)

दीवाली का त्यौहार आने ही वाला है और इस दिन को लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। दीवाली से 20 दिन पहले ही लोग घरों की साफ-सफाई करने लगते हैं ताकि घर में लक्ष्मी का वास हो। इस दिन लोग घर में लक्ष्मी माता की पूजा करते हैं जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहे लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीवाली के दिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें घर में देखना शुभ होता है और लक्ष्मी का आगमन होता है। आइए जानिए किन चीजों को दीवाली पर देखना शुभ माना जाता है।

छिपकली 
घर से छिपकलियां दूर भगाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते लेकिन दीवाली के दिन छिपकली देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में लक्ष्मी मां का आशीर्वाद बना रहता है और घर में आई पैसों की तंगी भी दूर होती है।

 छछूंदर
छछूंदर जोकि चूहे की तरह दिखने वाला ही एक जानवर है। दीवाली के दिन इसे घर में देखना शुभ होता है। इससे घर में आर्थिक तंगी दूर होती है और पैसों का आगमन बना रहता है।

बिल्ली का दूध पीना
अक्सर जब घर में बिल्ली चोरी से दूध पी जाए तो काफी परेशानी होती है लेकिन दीवाली की रात अगर बिल्ली दूध पी जाए तो यह अच्छे संकेत माने जाते हैं। इससे यह संकेत मिलते हैं कि घर में खुशियां आने वाली हैं।

Punjab Kesari