विदेशों में शादी की इन रस्मों को सुनकर आपको भी आ जाएगी हंसी

punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 12:06 PM (IST)

देश-विदेश में शादी को लेकर सैंकड़ों रीति-रिवाज है। जिस तरह त्यौहारों पर हर देश में अलग-अलग तरह की परंपराएं और रिवाज मनाए जाते हैं उसी तरह शादी को लेकर भी सैकड़ों रीति-रिवाज है। आज हम आपको विदेशों के कुछ ऐसे अजीबोगरीब रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि आप भी पुरानी परंपराओं के हिसाब से शादी करते हैं। शादी से जुड़े विदेश में माने जाने वाले इन रिवाजों के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं शादी से जुड़े विदेशों के अजीब रीति-रिवाज।
 

1. चीन
चीन की युगुर जाति में शादी को लेकर अलग ही रस्म मानी जाती है। यहां शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को 3 बार तीर कमान मारकर यह जताता है कि वह आपस में कभी नहीं लड़ेंगे।

2. कोरिया
यहां दूल्हे-दुल्हन के मिलन के समय को बड़े ही अजीब तरीके से निकाला जाते हैं। इसके लिए वह दूल्हे के पैरों को बांधकर उसे पीटते हैं और जितनी देर तक वह मार सहता है उसे मिलन का समय समझा जाता है।

3. फ्रांस
फ्रांस जैसे खूबसूरत शहर में शादी को लेकर अजीबोगरीब रस्में की जाती है। यहां शादी से पहले दूल्हे-दूल्हन को टॉयलेट वाले कटोरे में शादी का बचा हुआ अवशिष्ट पीना होता है। इस दौरान मेहमानों को जमकर उनका मजाक उड़ाना होता है।

4. स्कॉटलैंड
यहां तो शादी से पहले दूल्हे के दोस्त दुल्हन को ही अगवा कर लेते है। इसके बाद दुल्हन के ऊपर खराब खाना, सड़ी गली चीजें, तारकोल, अंडे और अन्य गंदी चीजें डाली जाती है। फिर उसे पेड़ से बांधकर शराब पिलाई जाती है। ऐसा दुल्हन की सहन शक्ति को परखने के लिए किया जाता है।

5. स्पार्टा
यहां पर शादी के दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे की तरह तैयार होते हैं। शादी के दिन दुल्हन अपना सिर मुड़वाकर दूल्हे की तरह तैयार होती है और दूल्हे को दुल्हन की तरह कपड़े पहनकर तैयार होना पड़ता है।

6. जर्मनी
यहां शादी में आए मेहमान दूल्हा-दुल्हन को चीनी मिट्टी के बर्तन गिफ्ट करते हैं। इसके बाद कपल उसे शादी समारोह में तोड़ देते है। इसके बाद शादीशुदा जोड़े को मिलकर वह पूरा कचरा साफ करना होता है। इसके अलावा यहां पर शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को आरी से एक लकड़ी को मिलकर काटना पड़ता है, जिसे बारीक सस्टूल पर रखा जाता है।

7. आयरलैंड
यहां शादी के बाद डांस करते समय दूल्हन को अपने पांव फर्श से उठाने नहीं दिया जाता। क्योंकि यहां माना जाता है कि ऐसा करने वाली दुल्हन को शैतान उठा कर ले जाता है।

Punjab Kesari