भाग्यशाली औरतों की 10 निशानियां, पति के साथ फैमिली को भी रखती है खुश!

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 11:44 AM (IST)

हर इंसान के शारीरिक लक्षण भी विभिन्न होते हैं जिनका गुण भी शारीरिक लक्षणों की तरह अलग-अलग होता हैं। सभी लड़के चाहते हैं कि जिससे उनकी शादी हो वो औरत भाग्यशाली व कुल का नाम ऊंचा करने वाली हो। मगर किसी लड़की को देखकर इस बारे में पता नहीं लगाया जा सकता क्योंकि सुंदर दिखने वाली लड़कियां भी कभी-कभी गलत निकल जाती है और साधारण सी दिखने वाली स्त्री संस्कारी साबित हो जाती हैं। मगर आप लड़कियों के कुछ शारीरिक लक्षणों की पहचान करके उनके भाग्यशाली होने का पता आसानी से लगा सकते हैं। चलिए आज हम आपको लड़कियों के कुछ शारीरिक निशानियां बताते हैं जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि वो आपके और परिवार वालों के लिए कितनी लकी हैं। 

 

बड़ी आंखों वाली लड़कियां 

कहा जाता है कि जिन लड़कियों की आंखें बड़ी-बड़ी हिरणी के समान सफेद होती है ऐसी महिलाएं स्वभाव से काफी चंचल होती है। वह अपने आस-पास खुशीभरा वातावरण बनाएं रखती है और पूरी जिदंगी सुख भोगती हैं।     

लाल जीभ वाली लड़कियां 

जिन लड़कियों की जीभ लाल और कोमल होती है, ऐसी लड़कियों को जीवन में हर सुख की प्राप्ति होती हैं इनके भाग्य इन तक ही सीमित नहीं रहता है बल्कि इनकी वजह से इनके परिवार वाले भी हर सुख का भरपूर आनंद उठाते हैं। 

 

नाक पर तिल भाग्य की निशानी 

वैसे तो कम लड़कियां ऐसी होती है जिनकी नाक के आगे वाले हिस्से पर तिल होता है मगर बेहद लकी होती हैं। ऐसी लड़कियां और महिलाएं भी सभी सुखों को प्राप्त करने वाली होती है ये तिल का निशान धन सम्पन्न जीवन की निशानी माना जाता हैं।


                                           
तलवों पर चक्र या शंख

कुछ लड़कियों के पैर के तलवे नेचुरली कोमल होते हैं। वहीं कुछ के तलवों पर कमल,चक्र और शंख का चिन्ह बना होता हैं जिन्हें काफी लकी माना जाता है। ऐसे तलवों वाली महिलाएं या इनका पति उच्चाधिकारी, बड़ा व्यापारी या बड़ा राजनेता होता हैं। 

 

फ्लैट तलवो वाली लड़कियां 

कहा जाता है जिन लड़कियों या महिलाओं पैरों की तलवों में गढ्ढा नहीं होता यानी वो बिल्कुल फ्लैट हो तो वह काफी भाग्यशाली साबित होती हैं। इसके अलावा ऐसे पैरों वाली औरतें खुले विचारों वाली होती है जो लाइफ में करने का सोचती उसे कर रहती हैं। 

 

त्रिकोण चिन्ह वाले तलवे 

जिन महिलाओं के एड़िया सर्पाकार और पैर में त्रिकोण का चिन्ह होता है ऐसी महिलाएं भी बहुत किस्मत वाली होती है। दरअसल, त्रिकोण का चिन्ह चतुराई का सूचक होता है जो अपनी बुद्धि और समझदारी से अपने घर परिवार को खुशहाल बनाती हैं।

 

अंगूठा भी हो उठा हुआ

माना जाता है कि जिन औरतों के पैर का अंगूठा उठा हुआ, गोल और लालिमा लिए होता हैं वो परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होती है। ऐसी महिलाएं हमेशा पति व परिवार के प्रति समर्पित होने वाली होती हैं। 

गोलाकार एड़ियां 

जिस महिला के पैरों की एड़ियां गोलाकार और कोमल होती है, वह सारी उम्र सुख-सुविधाएं भोगती हैं। इनके इसके गुण के कारण परिवार को भी लाभ होता है क्योंकि उसका परिवार भी खुश रहता हैं। 

 

गहरी नाभि वाली औरतें 

जिन औरतों की नाभ‌ि बड़ी और गहरी होती है वो भी शुभ मानी जाती हैं। समुद्रशास्‍त्र के अनुसार जिस स्त्री की नाभि बड़ी, गहरी और दाएं ओर मुड़ी होती है तो ऐसी औरत धन, सुख और संतान से संपन्न होती है।

लंबी बाजू वाली रहती खुश 

वहीं जिन औरतों की भुजाएं यानी बाजू लंबी, लचीली और सीधी होती हैं तो यह उऩके लिए काफी शुभ माने जाते हैं। दरअसल, ऐसी महिलाओं को पति का प्‍यार भरपूर मिलता है। जबकि मोटी भुजाओं वाली महिलाओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
 

Content Writer

Sunita Rajput