अलग-अलग आइडिया से बने ये घर, देखने में हैं बहुत सुंदर

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2017 - 01:33 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे सुंदर हो। कई लोग अपने घर को इतना सुंदर बना लेते हैं कि वह किसी सपने से कम नहीं लगता। इस तरह के घर को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं और सोचते हैं कि काश हमारा भी घर एेसा होता। आज हम आपको एेसे ही घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे यूनिक और सुंदर है। 

1. फ्लिनस्टोन हाउस

यह घर पत्थर से बना हुआ दिखता है। इस घर में एक बेडरूम और दो बाथरूम है। देखने में यह घर काफी सुंदर दिखता है। 

2. गिलास हाउस

गिलास हाउस जापान में बना है। इस घर में बाथरूम के अलावा सभी चीजें गिलास की बनी है। 

3. बबल हाउस

बबल हाउस में तीन स्विमिंग पूल बने हुए है। इसके अलावा 500 सीटों वाला एम्फीथिएटर है। फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन इस घर के मालिक है। 

4. स्केटबोर्ड हाउस

इस घर में हर जगह स्केटिंग की जा सकती है। दरअसल, इस घर का मालिक एक पूर्व स्केटक चैंपियन है। 

5. क्लिफ हाउस

इस घर का फ्रेम पहले से तैयार होता है और फिर इसे फिट किया जाता है। इस घर का कंसेप्ट काफी अलग है।

Punjab Kesari