किन्नरों को भूलकर भी न दें ये 5 चीजें, वर्ना हो सकती है कई समस्याएं

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2017 - 03:24 PM (IST)

ऐसा माना जाता है कि किन्नरों की दिल से दी हुई दुआ और बदुआ दोनों ही असरदार होती है। इसलिए किन्नरों की दुआ पाने के लिए लोग उन्हें दिल खोलकर दान देते है लेकिन उन्हें हर चीज का दान देना सही नहीं है। कुछ चीजें ऐसी है जिन्हें किन्नरों को दान देने से आप बर्बाद हो सकते है। आइए जानते है कि किन्नरों को किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

 
1. पुरानी कपड़े
अक्सर आप घर में पड़े पुराने कपड़े किन्नरों को दान कर देते है लेकिन इससे आपके घर की शातिं भंग हो सकती है। इसलिए कभी भी किसी किन्नर को कपड़े का दान नहीं करना चाहिए।
 

2. स्टील के बर्तन
किन्नरों को भूलकर भी स्टील के बर्तन दान में नहीं देने चाहिए। इससे आपके घर की सुख-शांति खत्म होने के साथ-साथ शुभ काम में विघ्न पड़ सकता है।
 

3. तेल का दान
कभी भी किसी किन्नर को तेल का दान न करें। इससे आपके घर में दरिद्रता आ सकती है। अगर आप चाहते है कि आपके घर में दरिद्रता का वास न हो तो किन्नरों को तेल न दें।
 

4. झाड़ू
घर की लक्ष्मी कही जाने वाली झाड़ू किन्नरों को कभी न दें। इससे आपके घर में पैसे तो आएगें लेकिन ज्यादा समय तक टिकेंगे नहीं।
 

5. प्लास्टिक की चीजें
अगर आप घर की तरक्की तो बरकरार रखना चाहते है तो किन्नरों को कभी भी प्लास्टिक का कोई सामान न दें। इसके अलावा प्लास्टिक का दान करने से परिवार में बीमारियों का वास होता है।

Punjab Kesari