पुरूष नहीं, इन 7 देशों में महिलाओं की है सबसे ज्यादा आबादी!

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 12:51 PM (IST)

दुनियाभर में लगभग सभी देश लिंगानुपात की समस्या को लेकर परेशान है। इसके कारण बहुत से देशों में महिलाओं की संख्या पुरूषों से कम होती जा रही है। बहुत से देशों में तो बेटी बचाओं मुहिम भी चल रही है। वहीं, कुछ देश ऐसे भी हैं जहां महिलाओं की संख्या पुरूषों से ज्यादा है। आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर महिलाओं की आबादी पुरूषों से भी सबसे ज्‍यादा है। जी हां, दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां पर महिलाओं की आबादी सबसे ज्‍यादा है। तो चलिए जानते हैं इस देशों के बारे में कुछ और बातें।
 

सबसे ज्यादा महिलाओं वाले देश 

 एस्टोनिया
17,662 वर्ग मील तक फैले उत्तरी यूरोप के शहर एस्‍टोनिया में महिलाओं की संख्या पुरूषों से कहीं अधिक है। एक हजार से ज्‍यादा झीलें और 7 हजार नदियों वाले इस शहर में महिलाओं की संख्‍या तो सबसे ज्‍यादा है ही साथ ही ये विश्‍व के कम से कम धार्मिक देशों में से भी है।

 रूस
बेहद खूबसूरत और शक्तिशाली देशों में से एक रूस में भी पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। पुरूषों के मुकाबले यहां पर महिलाओं की अबादी 53.50% तक है। 

 अरूबा
इस खूबसूरत देश में औरतों की जनसंख्या मर्दों की आबादी के हिसाब से ज्यादा है। यहां पर 52.50% जनसंख्या महिलाओं की है।

 हांगकांग
हांगकांग जैसे खूबसूरत शहर में भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं है। यहां पर भी महिलाओं की आबादी  53.10% तक है, जोकि पुरूषों से ज्यादा है।

 पुर्तगाल
बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस में से एक इस शहर में भी आपको पुरूषों से ज्यादा महिलाएं देखने को मिलेगी। क्योंकि इस शहर में पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की आबादी ज्यादा है।

 बेलारूस
बेलारूस में घूमने के लिए तो कई टूरिस्ट आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यहां पर महिलाओं की आबादी 53.50% तक है, जो पुरूषों के मुकाबले ज्यादा है।

 यूक्रेन
ज्यादा महिलाओं की जंनसंख्या वाले देशों की लिस्ट में यूक्रेन भी किसी से कम नहीं है। इस शहर में पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या 53.70% तक है।

Content Writer

Anjali Rajput