भारत के ये शहर महिलाओं के लिए नहीं हैं सुरक्षित!
punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 10:36 AM (IST)
लाइफस्टाइल : औरतों की सुरक्षा को लेकर आए दिन कुछ न कुछ कानूनी बदलाव होते रहते हैं। लेकिन इस सब के बावजूद भारत के कुछ शहर एेसे भी हैं जिनको महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता क्योंकि यहां पर महिलाओं के द्वारा सबसे ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज कराए जातें हैं। इन शहरों में आए दिन रेप और मर्डर के मामले देखने को मिलते हैं। आज हम आपको कुछ एेसे शहर बताएंगें जो औरतों के लिए सेफ नहीं हैं।
1. भारत की राजधानी दिल्ली
दिल्ली में आए दिन रेप, एसिड अटैक और महिलाओं से होने वाले हिंसक मामलों की खबरें सामने आती रहती हैं। नेशनल क्राइम रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में यहां 1893 रेप केस दर्ज किए गए जबकि 4563 हिंसक मामले दर्ज हुए। इसी कारण यह शहर औरतों के लिए सेफ नहीं माना जाता।
2. राजस्थान(जोधपुर)
भारत का रेगिस्तान कहलाने वाला राज्य राजस्थान का शहर जोधपुर भी औरतों के लिए सुरक्षित नहीं है। क्यों कि यहां पर आए दिन यौन हिंसा, महिला उत्पीड़न और बलात्कार जैसे कई मामले सामने आते रहते हैं। यहां बलात्कार की दर 13.4 जबकि हिंसा की दर यहां 38.7 है। औरतों के लिए यहां रहना आसान नहीं हैं।
3. मध्य प्रदेश(ग्वालियर)
मध्य प्रदेश राज्य का ग्वालियर शहर भी उन शहरों में से एक है जहां महिलाओं का रहना कई मामलों में असुरक्षित है। यहां हिंसक अपराध की दर 17.1 है जबकि बलात्कार की दर यहां पर 10.4 है।
4. महाराष्ट्र(नागपुर)
महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर भी महिलाओं के लिए सुरक्षा की नजर से सही नहीं माना जाता क्योंकि यहां पर आए दिन कई आपराधिक मामले दर्ज किए जाते हैं। यहां हिंसक अपराध की दर 15.7 है जबकि बलात्कार की दर 6.6 है।
5.छत्तीसगढ़(दुर्ग-भिलाई)
भारत देश के राज्य छत्तीसगढ़ के ये दो शहर दुर्ग-भिलाई भी क्राइम लिस्ट में शामिल हैं। यदि आंकड़ों की बात करें तो इन शहरों में क्राइम रेट 16.4 है जबकि बलात्कार की दर 7.9 है।