पीरियड्स के बारे में यह सोचती हैं बॉलीवुड डीवाज, खुलेआम दिए बेबाक बयान

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 02:29 PM (IST)

महिलाओं को हर महीने तकरीबन 4 से 5 दिन तक पीरिड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। मगर वह इस बात के बारे में खुलकर किसी से बात नहीं कर सकती। क्योंकि हमारे समाज में इसको गंदा समझा जाता है। पर बीते कुछ सालों से लोगों की पीरियड्स के प्रति सोच बदलने लगी है। अब ना सिर्फ आम इंसान बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस पर बात करने लगे हैं। बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने न केवल खुलकर पीरियड जैसे मुद्दे पर बात की है बल्कि इसके खिलाफ आवाज भी उठाई है। चलिए जानते हैं क्या कहना है बॉलीवुड डीवाज का। 


1. करीना कपूर 


करीना कपूर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 'मैं इस बात से खुश हूं कि अब पीरिड्यस से जुड़ी बात चारदीवारी में नहीं बल्कि खुलेतौर पर होने लगी है। हमें भगवान ने बनाया है। उन्होंने ही हमारे शरीर में ये प्रोसेस डाला है। इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। सबसे खास बात पीरिड्यस में भी हम सब काम करती हैं। इस दौरान हमें किसी खास ट्रीटमेंट की आवश्यकता नहीं होती। बस मैं महिलाओं से गुजारिश करना चाहती हूं की इन दिनों में वह अपनी हाजीन का ज्यादा ख्याल रखें'। 


2. परिणीति चोपड़ा 


बॉलीवुड एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा भी पीरिड्स के बारे में खुलेआम बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि 'मुझे इस बात की समझ नहीं की महिलाएं इस बात को छुपाती क्यों हैं? मैं एक छोटे से गांव से आती हूं, वहां पर पीरियड्स को लेकर अलग-अलग कानून हैं। वहां पर इन दिनों मंदिर जाना, आचार को हाथ लगाना और सिर धोना सब मना था। मगर मैने पीरिड्स में वह सब किया जो लोगों ने करने को मना किया। ये महिलाओं को प्रकृति से मिला हुआ है, फिर पता नहीं लोग इसे लेकर इतनी हाय तौबा क्यों करते हैं'?

 

3. स्वरा भास्कर 


पीरियड्स पर स्वरा भास्कर ने कहा 'इन दिनों स्कूल ना जाना, क्लास बंक करना, खेल-कूद ना करना या घर पर बैठने के बहाने नहीं हो सकते। ये नैचुरल प्रोसेस हैं। इस पर हमें खुलेआम बात करनी चाहिए। इसके साथ ही लड़कियों को भी अपने मन से यह बात निकाल देनी चाहिए की रक्त के धब्बे उनकी इमेज को बिगाड़ देंगे'।

 

4. श्रद्धा कपूर 


श्रद्धा कपूर का कहना है कि 'वह कभी भी पीरियड्स के दिनों में स्कूल बंक नहीं करती थी। वह लड़कों से इसके बारे में बात नहीं करती थी। क्योंकि वह मेरी बात को समझ नहीं पाते। इसीलिए मैं उनसे कहती थी कि मैं अपने स्पैशल टाइम पर हूं। इस बात को सुनकर सभी लड़कों के एक्सप्रेशन देखने लायक होते थे'। 

 

5. कृति सैनॉन 


कृति सैनॉन ने एक प्रोग्राम के दौरान कहा था कि '60% प्रतिशत महिलाएं टीवी पर सैनेटरी नेपकिन्स के एड देखकर शर्मिंदगी महसूस करती हैं। हम महिलाओं के बीच जन्मी इस विचारधारा को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं'।

 

6.  कल्कि कोचलिन


कल्कि कोचलिन का मानना है कि 'यह सब बकवास बाते हैं। इनको खत्म करने की आवश्यकता है। कल्कि ने आगे कहा मेरा पेशा, लंबी यात्राएं, रिहर्सल, शूटिंग आदि मुझेबिल्कुल भी इजाजत नहीं देती की मैं इस तरह के किसी भी बंधन में बंधू। ये सिर्फ एक गलत विचारधारा है जिसे दूर करने की आवश्यकता है।'


 

Punjab Kesari