अपनी मां से खूब प्यार करती हैं, ये Bollywood Divas

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2017 - 05:51 PM (IST)

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता होता है, मां। मां ही बच्चे को जिदंगी देती है और उस पर अपनी सारी खुशियां कुर्बान कर देती है। इस मदर्स डे के मौके पर ऐसी ही मां-बेटियों की बात करेंगे जिनका आपस में काफी प्यार है। आइए जानिए कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में


करीना और करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की इन दोनों बेटियों का अपनी मां बबीता कपूर से बहुत प्यार है। रणधीर कपूर और बबीता की शादी टूटने के बाद करीना और करिश्मा कपूर अपनी मां बबीता कपूर के साथ ही रहीं और बबीता ने अपनी दोनों बेटियों को अकेले ही पाला। एक इन्टरव्यू के दौरान करीना कपूर ने कहा था कि उनकी मां उनके लिए भगवान के समान हैं।

सोनाक्षी सिन्हा 
बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं। एक ट्वीट में सोनाक्षी ने बताया कि उनकी जिंदगी में मां की खास अहमियत है। वह हर बात अपनी मां से शेयर करती है। मदर्स डे के मौके पर सोनाक्षी ने मां पूनम सिन्हा के साथ बहुत ही प्यारी तस्वीर पोस्ट की।

प्रियंका चोपड़ा 
बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना खूब नाम कमा चुकी प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधू चोपड़ा से खूब प्यार करती है। उनकी मां ने ही प्रियंका को मिस इंडिया की प्रतियोगिता में प्रवेश करवाया।

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता आर्मी में थे और साल के कुछ महीने ही घर में रहा करते थे। ऐसे में उनका अपनी मां के साथ काफी लगाव है। 

आलिया भट्ट
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट का अपनी मां सोनी राजदान के साथ काफी लगाव है। वह अपनी मां के साथ एक सहेली की तरह व्यवहार करती हैं और अपनी हर बात उनसे सांझी करती हैं।

Punjab Kesari