अपने खुद के प्राइवेट जेट में सफर करती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेर्स !

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 03:51 PM (IST)

बॉलवुड सेलेब्स का लाइफस्टाइल बहुत ही लैविश होता है। वह राजा-महाराजा की तरह जिंदगी जीते हैं। उनके पास एक से एक महंगी चीज होती है। यहां तक की एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए भी वह खुद के प्राइवेट जेट का ही इस्तेमाल करते हैं। बॉलीवुड एक्टर- एक्ट्रेस दोनों के पास ही प्राइवेट जेट हैं। आज हम आपको एेसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिनके पास अपने खुद के प्राइवेट जेट हैं। 

 

1. प्रियंका चोपड़ा 


बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखाने वाली और मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा भी सफर तय करने के लिए प्राइवेट जेट का इसतेमाल करती हैं। 

 

2. सनी लियोन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी अच्छी खासी पहचान बना है। आज के समय में उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है। फिल्मों में मिली कामयाबी के बाद आज वह आलीशान जिंदगी जी रही हैं। उनके पास भी खुद का प्राइवेट जेट हैं। वह अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ जेट में घूमने के लिए जाते हैं। 

 

3. शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी भी के पास भी खुद का प्राइवेट जेट है। वह अपने पति राज कुंद्रा के साथ छुट्टियां मनाने के लिए अपने प्राइवेट जैट का ही इस्तेमाल करती है। 


 

Punjab Kesari