ये बॉलीवुड Actresses पिता और बेटे दोनों के साथ कर चुकी हैं काम

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 05:42 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने से आधी उम्र की हिरोइनों के साथ काम किया। ऐसे ही बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली कई मशहूर एक्ट्रैस हैं जिन्होंने अपने समय में जिस अभिनेता के साथ काम किया, बाद में उन्हीं के बेटे और एक्टर के साथ भी दोबारा पर्दे पर दिखाई दीं। इन एक्ट्रैसेस की जोड़ी पिता और बेटे दोनों के साथ काफी पंसद की गई। आइए जानिए ऐसी ही कुछ बॉलीवुड डिवाज के बारे में

1. माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित अपने समय की मशहूर एक्ट्रैस रह चुकी है। आज भी वह कई लोगों के दिलों की धड़कन है। इन्होंने बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना के साथ दयावान फिल्म में काफी रोमांटिक रोल अदा किया और इस फिल्म के 9 साल बाद माधुरी उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म मोहब्ब्त में नजर आईं।

2. श्रीदेवी
श्रीदेवी ने फिल्म नाका बंदी में धर्मेंद्र के साथ काम किया और इसी के बाद वह सन्नी देओल के साथ फिल्म चालबाज, राम अवतार में दिखाई दीं।

3. रानी मुखर्जी
इस एक्ट्रैस ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्लैक और बाबुल में काम किया। इसके बाद वह अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म युवा, बंटी और बबली में एक पत्नी के रोल में नजर आई।

4. डिंपल कपाड़िया
अपने समय की काफी मशहूर एक्ट्रैस रह चुकी डिंपल कपाड़िया ने सन्नी देओल और धर्मेंद्र दोनों के साथ काम किया। इसके अलावा डिंपल विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना के साथ भी कई फिल्में कर चुकी हैं।

5. अमृता सिंह
इन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्म बेताब से सन्नी देओल के साथ की थी और इस फिल्म के 6 साल बाद अमृता सिंह धर्मेंद्र के साथ फिल्म सच्चाई की ताकत में काम कर चुकी हैं।

Punjab Kesari