परफ्यूम लगाने वालों को ही काटते हैं मच्छर, जानिए क्यों?

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 01:53 PM (IST)

गर्मियां और मानसून के मौसम में मच्छरो का आंतक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। मच्छरों से बचने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। मगर फिर भी कुछ लोगों को मच्छर दूसरों की अपेक्षा ज्यादा काटते हैं। मगर क्या आप ये जानते हैं कि एेसा क्यों होते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कौन से व्यक्तियों को मच्छर ज्यादा काटते हैं।

आइए जानते हैं 4 किन चार लोगों को मच्छर बहुत ज्यादा काटते हैं। 


- नर नहीं, मादा मच्छर काटते हैं 

आपको जानकर हैरान होगी केवल मादा मच्छर काटते हैं जबकि नर मच्छर शाकाहारी होते हैं। 


इन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं

 


1. गर्भवती महिलाओं में कार्बनडाइऑक्साइड बढ़ना है जिम्मेदार


मच्छर गर्भवती महिलाओं को बहुत ज्यादा काटते हैं। एक शोध के अनुसार गर्भवती महिलाओं के श्वास में कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा 21% अधिक होती है। इससे उनके शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसी वजह से मच्छर उनको अपना शिकार बना लेते हैं।

 

2. पसीने की गंद है मच्छरों की पसंद
एक शोध में यह साबित हुआ है कि मच्छरों को पसीने की बदबू भी अपने और आकर्षित करती है। इसका मुख्य कारण यह हैं कि पसीने में लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड, अमोनिया जैसे तत्व होते है | यही वजह है कि जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है उनको मच्छर ज्यादा काटते हैं। 

 

 

3. बॉडी टेम्परेचर ज्यादा होने पर काटते हैं मच्छर 
लोवा स्टेट यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ एंटोमोलॉजी में हुई रिसर्च में यह पता चला की मच्छर इंसान को उनके बॉडी टेम्परेचर की वजह से भी लोकेट करते हैं। जिन लोगों का बॉडी टेम्परेचर ज्यादा होता है उनका मच्छर ज्यादा काटते हैं। 

 

 

4. परफ्यूम और डियो की खुशबू 


जो लोग परफ्यूम या डियो का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उनको मच्छर ज्यादा काटेंगे। अगर आप मच्छरों के शिकार नहीं बनना चाहते तो परफ्यूम और डियो का कम इस्तेमाल करें। 
 

Content Writer

Nisha thakur