घर से बरकत भगा देती हैं आपकी ये 7 गलत आदतें

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 04:55 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि उनके जीवन में खुशहाली बनी रहें और फैमिली में सब कुछ अच्छा चलता रहें। परिवार के सभी सदस्य खुशी-खुशी रहे और पैसे की भी कमी ना हो। इसके लिए हम बहुत मेहनत भी करते हैं लेकिन बावजूद इसके घर में बरकत नहीं आती। अगर आप भी ऐसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो इसकी वजह आपकी रोजमर्रा की गलत आदतें हो सकती हैं। जी हां, आपकी कुछ गलत आदतें भी घर से घर को भगा देती हैं। ऐसे में अगर भी रोजाना ये काम करते हैं तो इन्हें आज ही छोड़ दें।

 

सुबह देर तक सोना

सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए। हमेशा आपकी कोशिश होनी चाहिए की आप सूरज उगने से पहले बिस्तर छोड़ दें। इसे आप अपनी आदत बना लें। सूर्योदय से पहले उठने पर शरीर और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं और मन की शांत बनी रहती हैं।

किचन का गंदा रहना

जिन लोगों का किचन गंदा रहता है उने घर में कभी बरकत नहीं आती। वास्तु के अनुसार, किचन को साफ-सुथरा रखना चाहिए और रात को झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इससे घर में बरकत आती है।

 

बड़ों का अपमान

घर में सुख-शांति के लिए यह बहुत जरूरी हैं आप कभी भी अपने से बड़ों का अपमान ना करें। अपने बच्चों को भी यह सीख दें। अगर आप अपने से बड़ों का सम्मान करेंगे तो आपको भी सम्मान मिलेगा।

सूर्यास्त के समय सोना

सूर्यास्त या शाम के समय कभी भी ना सोयें। यह घर-परिवार के लिए अशुभ होता है। इससे सूर्य अशुभ होता हैं, जिस कारण घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता। इससे शरीर में भी आलस्य की मात्रा बढ़ती हैं।
 

गंदी चादर और अव्यवस्थित बिस्तर

अगर बेडरूम का बेड हमेशा अव्यवस्थित और चादर गंदी रहती है तो घर में पैसों की किल्लत हो सकती है। साथ ही इसके कारण घर में तनाव भी रहता है।

इधर-उधर फेंके हुए जूते

जूतों को घर में इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और पैसों की कमी भी होने लगती है। इसके अलावा बाहर के जूतों को घर में नहीं पहनना चाहिए। कहा जाता है कि बाहर के जूते घर में पहनने से घर में वास्तु दोष आता है।

 

शाम या रात को झाड़ू लगाना

शाम या रात के समय घर में झाड़ू लगाने से दरिद्रता आती है। झड़ू हमेशा सुबह और दिन ढलने से पहले लगानी चाहिए। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

Content Writer

Anjali Rajput