गूगल पर टॉप 10 में खोजी गई 4 भारतीय महिलाएं, एक का नाम करेगा हैरान

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 07:40 PM (IST)

कुछ ही दिनों में साल 2019 खत्म हो जाएगा। साल भर में हुई बहुत सारी घटनाओं के चलते जहां कुछ लोगों ने वाहवाही बटौरीं वहीं कुछ लोगों को ट्रोल भी होना पड़ा। वजह चाहे जो भी रही हो लेकिन कुछ लोग गूगल पर 'ट्रेंडिंग' बने रहे। इनमें से 4 स्थान पर महिलाओं का भी कब्जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी 4 महिलाएं हैं, जो साल 2019 में गूगल के सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा खोजी गई।

 

लता मंगेशकर

गूगल सर्च की लिस्ट में 2 स्थान हासिल करने वाली लैजेंडरी लता मंगेशकर के लिए यह साल खराब रहा। निमोनिया के चलते वह करीब 28 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रही। जहां पूरे देश ने उनके लिए दुआएं मांगी वहीं बहुत से लोगों ने उन्हें गूगल पर खोजा।

रानू मंडल

इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल के लिए साल 2019 शायद सबसे खास रहा हो। रातो-रात स्टार बनने वाली सिंगर रानू मंडल पहले तो अपने गाने को लेकर चर्चा में रही। मगर उसके बाद वह अपने रवैए और बयानों को लेकर गूगल पर काफी सर्च हुई। बता दें कि स्टार बनने के बाद रानू का रवैया काफी बदल गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। यही कारण है कि गूगल पर सर्च होने वाली लिस्ट में उनका स्थान 7वें स्थान पर रहा।

तारा सुतारिया

स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया भी इस साल काफी ट्रैंड में रही। गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी वाली लिस्ट में वह 8वें नबंर पर है।

कोयना मित्रा

रियलिटी शो बिग बॉस-13 के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस कोयना मित्रा इस साल काफी ट्रैंडिग रहीं। गूगल की लिस्ट में उन्हें 10वें स्थान पर रखा गया है।

Content Writer

Anjali Rajput