इन 3 राशियों के लोग होते हैं सबसे ज्यादा घमंडी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 11:10 AM (IST)

दुनिया में हर इंसान का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ लोग शांत स्वभाव के होते हैं तो को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जोकि स्वभाव से बेहद घमंडी होते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि बेहद घमंडी होते हैं। अपनी इसी आदत के चलते यह किसी के सामने झुकना भी पसंद नहीं करते। तो चलिए जानते हैं वह कौन-कौन सी राशि हैं...
 

इन राशियों के लोग होते हैं घमंडी
1. मेष राशि
मेष राशि के लोगों को हमेशा यह वहम होता है कि वह अपने आसपास के लोगों से ज्यादा बुद्धिमान और ताकतवर है, जोकि इनके घमंडी स्वभाव को दर्शाता है। इस राशि के लोगों को किसी की सलाह लेना भी अच्छा नहीं लगता लेकिन यह लोग अपने घमंड का प्रदर्शन किसी के सामने नहीं करते।

2. वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग दिखने में तो सामान्य लगते है लकिन पैसा या फिर प्रसिद्धि मिलने पर इनका व्यवहार अचानक से बदल जाता है। यह लोग हमेशा दूसरें लोगों को अकड़ दिखाते रहते हैं, फिर चाहें वह इनका अपना ही क्यों न हो।

3. मीन राशि
इन लोगों के पास पैसा या पॉवर हो या न हो लेकिन इनका घमंद कभी कम नहीं होता। इस राशि के लोग सिर्फ अपने आप को ही बड़ा समझते है और यह हमेशा लोगों को अकड़ दिखाते रहते हैं। ये लोग मुहफट होते हैं और अपनी अकड़ दिखाने के चक्कर में कई बार अपशब्द भी बोल देते हैं।

Punjab Kesari