इन 7 सितारों की रत्नों ने बदली किस्मत, किसी ने पैसे तो किसी ने सेहत के लिए पहना स्टोन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2019 - 05:57 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया कि उनका करियर खत्म होने के कगार पर पहुंच गया था। इस सिचुएशन में आकर कई सेलेब्स ने ज्योतिष शास्त्र का सहारा लिया। जी हां, आम लोगों की तरह ये बॉलीवुड सेलेब्स भी ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखते हैं वो ग्रहों और रत्नों के प्रभाव को भी मानते हैं। ये स्टार्स ग्रहों के प्रभाव से बचने के लिए रत्न धारण करते हैं। चलिए हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनकी किस्मत स्टोन ने बदली।

 

अमिताभ बच्चन 

90 दश्क के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन ने 2000 में नीलम पहनना शुरु किया। उसी साल उन्हें ‘कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट करने का ऑफर मिला। बिग बी पन्ना भी पहनते हैं। 

सलमान खान 

सलमान खान के हाथ में आपने हमेशा ब्रेसलेट देखा होगा। यह ब्रेसलेट कोई आम नहीं हैं इसमें फिरोजा नाम का स्टोन लगा है। सलमान जो इतनी हिट फिल्में देते हैं वह इसी के बदौलत है। 

एकता कपूर

एकता कपूर की सक्सेस का राज मूंगा स्टोन है। एकता अपने हाथ में 2-2 मूंगा स्टोन पहनती है। 

इमरान हाशमी 

किसिंग लवर इमरान हाशमी ने करियर के शुरूआत में कई हिट फिल्में दी। इमरान ने मणिक, ओपल, मूंगा समेत 4-4 स्टोन्स पहन रखें हैं।

ऐश्‍वर्या राय बच्चन

बिग बी की तरह उनकी बहू ऐश भी स्टोन्स में believe करती है। उन्होंने अपने right hand में नीलम पहना है जोकि उनकी खूबसूरती को बढ़ाने के साथ उनकी किस्मत चमकाने का भी काम करता है। 

करीना कपूर खान 

बेबो यानी की करीना लाल मूंगा पहनती हैं। कहा जाता कि इससे अच्छी किस्मत और सेहत मिलती है। 

शिल्पा शेट्टी 

एक्ट्रेस को शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड में पहचान पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कहा जाता है कि पुखराज स्टोन ने शिल्पा की किस्मत बदल दी। खबरों की मानें तो जब शिल्पा ने पुखराज पहना तो वह बिग ब्रदर शो जीत गई और उन्हें फेम मिला।


 

Content Writer

Priya dhir