यहां 4 साल की उम्र में ही बच्चे पीने लगते हैं सिगरेट! (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Sep 06, 2016 - 05:55 PM (IST)

अाज समाज के अधिकतर लोग नशे की लत का शिकार है। इसी लत के कारण अाज कई परिवार उजड़ गएं किसी का पिता और किसी का पति। अगर यह लत एक बार लग जाएं तो इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। हमारे इस समाज में कितनी ही जगहें एेसी है जहां के अधिकतर लोग नशे करते है। अाज हम बात कर रह रहें है एेसे ही एक देश की जिसका नाम है इंडोनेशिया। अापको यह जान कर हैरानी तो होगी ही लेकिन साथ ही दुख भी बहुत होगा कि यहां पर हर बच्चा 4 साल की उम्र में ही नशे करने लगता है अौर सिगरेट पीने की लत का शिकार हो जाता है।
 
 
कहा जाता है कि यहां बच्चे नशे के इतने अादी हो गए कि वह सुबह से लेकर शाम तक दो पैकेट से अधिक सिगरेट पी जाते है। सुनने में कितनी अजीब बात है कि पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे अपने दिन की शुरूअात पढ़ाई के बजाए सिगरेट पीकर करते है। इनकी यह लत इतनी बढ़ चुकी है कि यह अपने मां-बाप के सामने ही नशा करने लगते है अौर पेरेंट्स भी इसमें कुछ नहीं कर पाते।
 
 
असल में इसके पीछे का एक कारण यह भी है कि यह देश तंबाकू उत्पाद के मामले में विश्व में पांचवां स्थान रखता है। शायद इसी की वजह से यहां के बच्चे अपने खेलने-कुदने की उम्र में नशे जैसे भंयकर लत का शिकार हो गए है अौर 60 फीसदी लोग स्मोकिंग करते है। 
 

Punjab Kesari