इस पहाड़ पर अकेले जाने से डरते हैं लोग, जानिए क्यों?

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 06:57 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए कई जगहें हैं। वहीं, कुछ जगहें एेसी भी हैं जो काफी अजीबोगरीब है। इन जगहों के बारे में जानकर काफी आश्चर्य होता है। आज हम आपको एक एेसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां लोग जाने से डरते हैं। हम बात कर रहे है एक एेसे पहाड़ की, जिसके बारे में जानकर कोई भी वहां जाना पसंद नहीं करेगा। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस पहाड़ पर एेसा क्या है जो लोग यहां जाने से डरते है। आइए जाने इस पहाड़ के बारे में।

हांगकांग के पश्चिमी इलाके में पोख फू लाम नाम की एक जगह है जिसके पास एक पहाड़ है। इस पहाड़ पर कब्र ही कब्र दिखाई देती है। दरअसल, यह पहाड़ कई कब्रों से मिलकर बना है। इस पहाड़ पर कम ही लोग जाने की हिम्मत रखते हैं क्योंकि यहां पर कई लाशों को दफन किया गया है। लोगों को सीढ़ियों के द्वारा के कब्र से दूसरी कब्र पर जाना पड़ता है। इस जगह को 1882 में बनाया गया था। तब से यहां पर कई लाशों को दफनाया गया है। इस पहले चाइनीज क्रिश्चियम सिमिट्री भी कहा जाता था। 

तब से लेकर आजतक लोग यहां पर लाशों को दफन करते हैं। समय के साथ-साथ इस कब्रों का पहाड़ बढ़ता जा रहा है। लोग इस पहाड़ पर जाने से पहले कई बार सोचते हैं। कई तो इसका नाम सुनकर ही डर जाते हैं। 
 

Punjab Kesari