मिलिए बॉलीवुड की इन 10 हस्तियां से, जिन्हाेंने की 2 से ज्यादा शादियां

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2017 - 07:02 PM (IST)

बॉलीवुड में ऐसे कई स्‍टार हैं, जाे अभी तक कुंवारे बैठे हैं। लेकिन इनमें से कुछ एेसे भी हैं, जि‍न्‍होंने 2 से ज्यादा बार शादी की है। आइए जानते हैं उन एक्‍टर-एक्‍ट्रेस के बारे में ज‍िनकी हुई है 2 से ज्‍यादा शादियांः-

1) संजय दत्त
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त 3 बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। संजय की पहली पत्नी रिचा शर्मा एक एक्ट्रेस थीं, जिनका ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के कारण निधन हाे गया था। इसके बाद संजय ने रिया पिल्लई का हाथ थामा, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका। फिर संजय ने साल 2008 में मान्यता से शादी रचाई।

2) करण सिंह ग्रोवर 
करण इस समय बॉलीवड एक्ट्रैस बिपाशा बसु के हसबैंड हैं। इससे पहले उनकी जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम से शादी हुई थी। 

3) अदनान सामी
भारत की नागरिकता लेने वाले पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी भी 3 शादियां कर चुके हैं। अदनान की पहली शादी एक्ट्रेस ज़ेबा बख़्तियार से हुई थी। उनकी दूसरी शादी दुबई की सबाह गलादेरी के साथ हुई, जो जल्द ही टूट गई। फिलहाल अब वह राेया फरयाबी के साथ शादी के बंधन में हैं।

4) कबीर बेदी 
कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन पर अपनी करीबी दोस्त परवीन दुसांज से चौथी शादी कर ली थी। इससे पहले प्रोतिमा बेदी, सुसैन हम्फ्रेस और निक्की  उनकी पत्नियां रह चुकी हैं।

5) कमल हासन
कमल हासन एक एक्टर, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता है। उनकी पहली पत्नी वाणी गणपति, दूसरी पत्नी सारिका और तीसरी पत्नी गौतमी तडीमल्ला थी।

6) नीलिमा अजीम
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने सबसे पहले पंकज कपूर से शादी रचाई। उनसे तलाक के बाद नीलिमा ने दूसरी शादी एक्टर राजेश खट्टर से की, जाे सफल न हाे सकी। इसके बाद उन्हाेंने उस्ताद रज़ा अली खान से निकाह किया। 

7) विनाेद मेहरा 
विनोद मेहरा की 3 शादियां हुई थी। पहली शादी 1970 में मीना बोरका से हुई, जाेकि अरेंज मैरिज थी। दूसरी बिंदिया गोस्वामी और तीसरी किरण से।

8) लकी अली 
लकी अली 5 बच्चों के पिता है और उनकी 3 बार शादी हाे चुकी है। उनकी पत्नियाें के नाम है केट एलिजाबेथ हलाम(अायशा), मेघन जेन मकक्लियरी और इनाया।

9) सिद्धार्थ रॉय कपूर पत्नी
फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ राय कपूर इस समय एक्ट्रैस विद्या बालन के पति हैं, लेकिन विद्या से पहले भी उनकी 2 शादियां हाे चुकी हैं। सिद्धार्थ की पहली पत्नी उनकी बचपन की दोस्त आरती बजाज थीं। उन्हाेंने दूसरी शादी टीवी प्रोड्यूसर कविता से की। इसके बाद साल 2012 में वह विद्या के जीवनसाथी बने।

10) किशाेर कुमार
किशोर कुमार ने 4 शादियां की है। उनकी पहली शादी रूमा गुहा से हुई थी, जो बंगाली सिंगर और एक्टर्स थी। उसके बाद उनको बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मधुबाला से प्यार हुआ, जो जल्द ही दुनिया छोड़कर चली गईं। मधुबाला के बाद किशोर ने योगिता से शादी की, परंतु वह भी सफल नहीं हाे पाई। आखिर में उनकी शादी लीना चंदावरकर से हुई, जाे अंतिम समय तक उनके साथ रही।

Punjab Kesari