तैमूर की नैनी को मिलती है PM मोदी से ज्यादा सैलरी! - Nari

punjabkesari.in Friday, Sep 28, 2018 - 11:05 AM (IST)

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स किड्स में से एक हैं। उनकी क्यूट तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया में वायरल होती रहती हैं। इसी वजह से वह खूब चर्चा बटोर रहे हैं, लेकिन तैमूर की पॉपुलैरिटी उनकी आया को भी खूब फेम दे रही हैं, क्योंकि वह ज्यादातर उनके साथ ही स्पॉट होते हैं। कभी स्कूल में तो कभी नानी बबीता के घर, तैमूर के साथ उनकी आया जरूर दिखाई देती हैं।

बता दें कि आया सावित्री तैमूर की केयर टेकिंग के बदले अच्छी-खासी सैलरी ले रही हैं। जी हां, खबरों की मानें तो वह प्रति माह 1.5 लाख रुपए बेसिक सैलरी के तौर पर लेती हैं और अगर वह ओवर टाइम लगाती हैं तो महीने की पगार 1.75 लाख रुपए तक पहुंच जाती है।

PM मोदी से ज्यादा सैलरी 
मजे की बात तो यह है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रति माह लगभग 1.60 लाख रुपए सैलरी लेते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो नैनी पीएम से ज्यादा कमा रही हैं। 

सैलरी के साथ मिली है एक पर्सनल कार 
तैमूर की नैनी को एक कार भी दी गई है, ताकि वह तैमूर को उनके प्ले स्कूल और नानी के घर आराम से ले जाएं। इसके अलावा, जब भी करीना-सैफ कहीं विदेश घूमने जाते हैं तो नैनी हमेशा उनके साथ जाती है। यानी वह देश-विदेश की सैर भी कर रही हैं। 

रणधीर कपूर ने कहा, तैमूर के साथ मशहूर हुई सावित्री
तैमूर के नाना रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि तैमूर की पॉपुलैर‍िटी बढ़ने के साथ-साथ उसकी नैनी भी मशहूर हो गई हैं, जो बिलकुल सही बात है।
 

Content Writer

Nisha thakur