एक टाइम में 4 बिजनेस संभालती हैं सुनील शेट्टी की वाइफ, कमाई में हैं उनसे भी आगे

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2019 - 11:37 AM (IST)

सुनील शेट्टी बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाईं। वह बॉलीवुड के अमीर स्टार्स में से भी एक हैं। एक्टर के साथ-साथ सुनील शेट्टी बिजनेसमैन भी हैं। सिर्फ सुनील ही नहीं उनकी पत्नी भी बिजनेसवुमेन है। जी हां, सुनील शेट्टी की पत्नी माना किसी सुपरवुमेन से कम नहीं हैं। वह बिजनेसवुमन होने के साथ-साथ सोशल वर्कर, डिजाइनर और होममेकर जैसी कई जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। 

 

सुपरवुमेन से कम नहीं सुनील शेट्टी की पत्नी 

माना शेट्टी ने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजक्ट शुरू किया जिसमें उन्होंने मुंबई में 21 लक्जरी विला बनाए हैं। करीब 6500 स्कवेयर फीट में फैले हर विला में सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है। माना शेट्टी एक 'R-हाउस' नाम का लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं। इस स्टोर में डेकोरेशन का सामान, गिफ्ट्स, लाइटिंग और रोजमर्रा की हर लक्जरी चीजें मिलती हैं। इस स्टोर में फर्नीचर भी उपलब्ध है जोकि 80 प्रतिशत भारत से और बाकी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से मंगवाया जाता है। 

सोशल वर्कर, डिजाइनर और होममेकर हैं माना

माना शेट्टी सोशल वर्कर भी है। वह  'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। वह  'आराइश' के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

कमाई में हैं पति से भी आगे

इसी के साथ ही माना शेट्टी एक बेहतरीन फैशन डिजाइनर भी हैं। वह अपनी बहन के साथ मिलकर  'माना एंड ईशा' नाम का एक क्लोथ ब्रांड भी चलाती हैं। इसी के साथ-साथ वह घर की पूरी जिम्मेदारी भी संभालती हैं। खबरों के मुताबिक, सुनील सालाना करीब 100 करोड़ की कमाई करते हैं। वहीं कमाई के मामले में माना अपने पति से भी आगे हैं। 

 

अब बात करते हैं माना और सुनील शेट्टी की लवस्टोरी के बारे में... 

 

बेहद दिलचस्प हैं दोनों की लवस्टोरी 

दोनों की पहली मुलाकात एक बेकरी शॉप में हुई थी। सुनील पहली ही नजर में माना को अपना दिल दे बैठे और उन्होंने सोच लिया कि वह इसी लड़की से शादी करेंगे। सुनील को अपने इस सपने को पूरा करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े। सुनील के पास माना के साथ दोस्ती करने का कोई जरिया नहीं था फिर उन्होंने माना की बहन को अपना दोस्त बनाया। फिर माना की बहन ने दोनों की मुलाकात करवाईं। 

माना को मिलकर सुनील ने उन्हें झट से प्रपोज कर दिया और माना ने हां भी कर दी लेकिन उस समय दोनों की उम्र काफी कम थी। जब सुनील को माना से प्यार हुआ तब वह एक स्टूडेंट थे और दूसरी ओर माना एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती थी लेकिन इनका प्यार कम नहीं हुआ। करीब 6 साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली और अब खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। सुनील और माना के दो बच्चे हैं अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी।
 

Content Writer

Priya dhir