कोरोना वायरसः महामारी में 'गरीब व जरूरतमंदों' की मदद में जुटी श्री सत्य साईं बाबा संस्था

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 03:49 PM (IST)

कोरोना वायरस (Covid-19) की चैन को तोड़ने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का रास्ता अपनाया, ताकि लोग घरों में रहें और इस खतरनाक वायरस को फैलने से रोका जा सकें लेकिन लॉकडाउन में सबसे बड़ी समस्या गरीब, दिहाड़ीदार मजदूर वर्ग के लोगों की दो वक्त की रोटी की थी। इसके लिए भी सरकार ने जरूरी कदम उठाएं। वहीं सरकारी के साथ गैर- सरकारी संस्थाएं भी आगे आईं, जिन्होंने भोजन व अन्य कई तरह की जरूरी सुविधाएं जैसे कोरोना से बचने के लिए मास्क बांटने व सेनेजाइज करने का जिम्मा उठाया। श्री सत्य साई सेवा संगठन (SSSSO) भी कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में 'गरीब व जरूरतमंद' की मदद के लिए आगे आई। इस संस्था ने ना सिर्फ गरीब लोगों को राशन मुहैया करवाने का जिम्मा उठाया है बल्कि सामुहिक रसोई का भी निर्माण करवाया है, जहां गरीब लोगों के लिए भोजन बनाया जाता है। संस्था भारत के अलग अलगर राज्यों में यह सुविधा पहुंचाने के कार्य में लगी है। 

कोरोना महामारी में मदद के लिए आगे आई श्री सत्य साई सेवा संगठन

. सामुदायिक रसोई की स्थापना, जहां रोजाना 28,000 से 33,000 मील्स गरीबों को मुहेया करवाया जाता है।
. 86,000 से अधिक परिवारों को 10,99,000 किलोग्राम अनाज वितरित किया गया।
. स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यकर्ताओं और जरूरतमंद लोगों को 2 लाख सुरक्षा मास्क प्रदान किए गए।

. संस्था सामुदायिक रसोई के जरिए हर दिन करीब 1 लाख भोजन मील्स का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसी नके साथ करीब 4 लाख परिवारों को लगभग 50 लाख किलोग्राम के अनाज वितरित करने की योजना में लगी है।
 

PunjabKesari

संस्था ने वितरित किए अब तक 5,68,000 खाद्य पैकेट 

यह संगठन पूरे भारत में 86 सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सेवा प्रदान कर रही है। विभिन्न राज्यों में हर दिन 28,000 से 33,000 पके हुए भोजन के पैकेट बांटे जा रहे हैं। सरकार द्वारा अनुमोदित/निर्धारित सरकारी मानदंडों के अनुसार, संगठन इन समुदायों के रसोईघर में नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना पका रहा है और सरकारी नामित एजेंसियों के माध्यम से भोजन वितरित कर रहा है। यह पैकेट इस तरह तैयार किए जाते हैं कि इन 10 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। संस्था के द्वारा, अब तक 5,68,000 खाद्य पैकेटों की सेवा दी जा चुकी है।

86000 परिवारों को बांटे गए अमृत क्लश ग्रॉसरी पैकेट

वहीं श्री सत्या साईं संस्था अमृत क्लश ग्रॉसरी पैकेट भी गरीब लोगों को बांट रही है, जिसमें चावल, दाल, आटा, नमक चीनी आदि की व्यवस्था की गई है वहीं अब तक करीब 86000 परिवारों को करीब 10 लाख किलोग्राम अनाज बांटा जा चुका है। वहीं आगे संस्था द्वारा रोजाना करीब 1 लाख मील बांटने व करीब 4 लाख परिवारों को 50 लाख किलोग्राम के करीब अनाज वितरित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

PunjabKesari

2 लाख से अधिक बांटे गए मास्क 

COVID-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सत्य साई सेवा संगठनों की महिला विभाग की ओर से सेफ्टी मास्क बनाने का कार्य शुरु किया गया व जरूरतमंद, स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यकर्ताओं को मास्क बांटे गए। अब तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और पंजाब राज्य में लगभद 2 लाख से अधिक सुरक्षा मास्क बांटे गए हैं। 

मानव सेवा ही माधव सेवाः श्री सत्य साईं बाबा

संस्था भगवान श्री सत्य साईं बाबा के दिखाए रास्ते मानव सेवा ही माधव सेवा के रास्ते पर चल रही है। सबसे बड़ा धर्म तो मानव की सेवा करना ही होता है जो कि नि:स्वार्थ भाव से की जानी चाहिए। सभी को प्यार करें, सभी की सेवा करें, संस्था श्री सत्य साई बाबा के दिए प्रवचनों के अनुसार, गरीब लोगों की मदद के लिए कार्यों में जुटी है।

श्री सत्य साई सेवा संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष निमिश पांडया ने कहा, "कोविड-19 महामारी के साथ देश एक अभूतपूर्व संकट से गुजर रहा है। यह एक ऐसा क्षण है जब हम सभी को समाज के सबसे वंचित वर्ग की मदद करने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। संकट के इस क्षण में हम भारत के लोगों के साथ खड़े हैं।"

PunjabKesari

इसी के साथ संस्था के द्वारा, हर रोज परिवार आध्यात्मिक साधना आयोजित की जाती है साथ ही रात 9 से 9.15 तक गायंत्री व लोका: समस्ता: सुखिनो भवन्तु मंत्र का उच्चारण किया जाता है ताकि कोरोना वायरस के प्रभाव को कम किया जा सकें और विश्व शांति बनी रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static