शादी के बाद इस देश में शिफ्ट हो रही हैं सोनम कपूर!

punjabkesari.in Wednesday, Apr 18, 2018 - 12:24 PM (IST)

एक्ट्रेस सोनम कपूर आजकल अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। खबरों के अनुसार सोनम ब्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ 7 मई को शादी कर सकती है। दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे। 

खबरों के मुताबिक सोनम-आनंद ने लंदन के नॉटिंग हिल में 2 बैडरूम का अपार्टमेंट खरीदा है। शादी के बाद दोनों लंदन में शिफ्ट हो जाएगे हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सोनम काम के सिलसिले में अक्सर लंदन जाती रहती हैं। कपूर परिवार ने शादी की तैयारियां शुरु कर दी है। संगीत सेरेमनी कपूर घर पर ही होगी, जिसे फराह खान कोरियोग्राफ करेंगी। कहा जा रहा है कि मुंबई में शादी के बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगी। 

आपको बता दें कि सोनम जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाली है। शादी के बाद सोनम अगली फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग शुरू करेंगी। 

Punjab Kesari