B'day spl: सलमान की वजह से 90 किलो की सोनाक्षी ने घटाया 30 किलो वजन!

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 05:34 PM (IST)

आज बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाक्षी बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज से अलग पहचान बना चुकी हैं। भले ही सोनाक्षी ने कम फिल्मे की हो लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में सुर्खियों में रही हैं। 


सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में ग्लैमर्स एक्ट्रैस की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर चुकी हैं। सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरूआत 2010 में फिल्म 'दबंग' से की, जो सुपरहिट भी रही लेकिन सोनाक्षी को इस फिल्म में अपने बेहतर अभिनय के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ी। उन्होंने अपने फिल्म डेब्यू के लिए परफैक्ट फिगर पाने के लिए खूब मेहनत की। 


'दबंग' फिल्म में सोनाक्षी सलमान खान के साथ नजर आई थी। फिल्म में इन दोनों की जुगलबंदी खूब पसंद भी की गई। फिल्म डेब्यू से पहले सोनाक्षी का वजन तकरीबन 90 किलो था लेकिन उन्होंने जमकर एक्सरसाइज और मेहनत करके अपना वजन घटाकर 30 किलो तक कम कर लिया, जिसका श्रेय सोनाक्षी सलमान खान को देती हैं। आज भी सोनाक्षी अपने आपको टोन्ड फिगर पाने के लिए जिम में खूब पसीना बहाती है और अपनी डाइट का प्रोपर ध्यान रखती हैं। वह अक्सर वर्कआउट करती हुई वीडियो भी शेयर करती है। सोनाक्षी की यह मेहनत काफी रंग भी लाती दिख रही है।

Punjab Kesari