पूरे परिवार का नाम है रामायण से जुड़ा फिर भी आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाई सोनाक्षी

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 05:11 PM (IST)

बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती है। सोनाक्षी को लोग काफी पसंद करते हैं। हाल में ही सोनाक्षी को मिशन मंगल में देखा गया। सोनाक्षी सिन्हा फैंस की फेवरेट है लेकिन कल रात कुछ एेसा हुआ कि लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल करना शुरु कर दिया।

 

केबीसी के शो में पहुंची सोनाक्षी

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने कल केबीसी(कौन बनेगा करोड़पति) में शिरकत की। आपको बता दें कि हर शुक्रवार को केबीसी का स्पेशल एपिसोड आता है जिसे केबीसी करमवीर कहा जाता है। इस बार शो की स्पेशल कंटेस्टेंट थीं राजस्थान की रुमा देवी।

रूमा देवी के साथ खेला शो

22 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दे चुकी रूमा को पिछले साल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नारी शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया था। सोनाक्षी भी रूमा के काम से प्रभावित हुई और उन्होंने रुमा देवी के प्रोडक्ट की ब्रैंड अंबेस्डर बनने का फैसला किया। रूमा की मदद करने के लिए वह केबीसी में आईं।

सिंपल सवाल का जवाब नहीं दे पाई सोना

शो खेलते समय एक सवाल का जवाब ना दे पाने की वजह से सोनाक्षी को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल, शो में अमिताभ ने सवाल पूछा कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?

यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

इसका जवाब ना तो सोनाक्षी को पता था और ना ही रूमा देवी को। पहले सोनाक्षी ने सीता कहा और फिर राम। बाद में सोनाक्षी ने आखिरी लाइफलाइन 'एक्सपर्ट से मदद' लेने का फैसला किया। एक्सपर्ट श्वेता ने कहा कि सही जवाब सीता या राम नहीं बल्कि लक्ष्मण है।

सोनाक्षी की इस बात से बिग बी भी हैरान रह गए। निराश करने वाली बात यह है कि उनके पिता समेत सभी चाचा और भाइयों का नाम रामायण के किरदारों पर आधारित है। यही नहीं सोनाक्षी का निक नेम भी रामायण है। ऐसे में उन्हें रामायण से जुड़े सवाल का जवाब पता ना होने पर लोग काफी हैरान थे।

बस तभी से सभी ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी। किसी ने सोनाक्षी को बेवकूफ तो किसी ने कहा "बेहद निराशाजनक, कोई इतना बुद्धू कैसे हो सकता है?"

वही एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुस्लिम होने के बाद भी मैं इसका जवाब दे सकता हूं, लेकिन इस सवाल के लिए सोनाक्षी ने लाइफलाइन यूज कर ली!' हालांकि, कुछ यूजर्स ने सोनाक्षी का बचाव भी किया है। बता दें कि सोनाक्षी जल्द ही फिल्म दबंग 3 में नजर आने वाली है।

Content Writer

Priya dhir