OMG! किसी ने पाला भालू तो कोई सोता है भैंसे के साथ

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2017 - 04:20 PM (IST)

कुछ लोग जानवरों से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें घर में पालना भी बहुत पसंद करते हैं। अक्सर हम लोग भी अपने घरों के आस-पास कुत्तों,बिल्ली घरों में देखते हैं। जिनको लोग बहुत प्यार भी करते हैं। इसकी खास वजह होती है कि ऐसे जानवरों से इंसान को कोई नुकसान नहीं होता लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होने जंगली जानवरों को न सिर्फ अपने घर में पाल रखा है बल्कि वह उनके साथ खाते-पीते और सोते भी हैं। 

1. भालू को लिया गोद

रूस में रहने वाला कपल यूरी और स्वेतलाना जानवरों से बहुत प्यार करते हैं। उन्होने अपने घर में कुत्ता और बिल्ली के अलावा और भी बहुत से जानवर पाल रखें हैं लेकिन इनका शौंक भालू को पालना था। जिसके चलते उन्होने कुछ सालों पहले भालू का बच्चा गोद ले लिया जो अब 24 साल का हो गया है। इसका नाम उन्होने स्टीफन रखा और वह अपने मालिक से साथ खेलता है। यूरी उसके साथ नाश्ता भी करते हैं। यह भालू 7 फुट लंबा है। 

2. मगरमच्छ के साथ सोने का शौंक


जंगली जानवरों से प्यार करने वाले लोगों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। रशिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया की एक महिला मगरमच्छ के साथ सोने का शौंक रखती है। विकी लोविंग नाम की इस महिला ने अपने घर में एक मगरमच्छ भी पाल रखा है। जिसका नाम जिली है। रात को यह इसी के साथ सोती है। 

3. भैंसे से प्यार

इन लोगों के अलावा अमरिका में रहने वाली कोड़ी को भी जंगली जानवरों से प्यार है। उन्होने अपने घर में 6 फुट की लंबाई का 1 टन वजनी भैंसा पाल रखा है। वह सारे दिन में ज्यादातर समय इसी के साथ बिताती हैं। 

 

 


 

Punjab Kesari