कोई पिज्जा तो कोई है बटर चिकन का शौकिन, ये हैं Celebs के फेवरेट फूड्स

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2017 - 01:07 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिटनेस को लेकर काफी हैल्थ कॉन्शियस होते हैं। वे ऐसा कुछ नहीं खाते जिससे उनका वजन बढ़े और फिगर खराब हो लेकिन जब वे डाइटिंग नहीं करते तो वे जमकर अपनी पसंद का खाना खाते हैं। आइए जानिए ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के मनपसंद फूड्स के बारे में

1. अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रैस और पंजाबी गर्ल अनुष्का शर्मा को बटर चिकन बहुत पसंद है। वैसे तो अनुष्का अपनी फिगर के लिए जिम में वर्कआउट करती हैं लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वह बटर चिकन जरूर खाती है।

2. प्रभास
बाहुबली फेम प्रभास फिल्मों की शूटिंग के दौरान अपनी डाइट का खूब ख्याल रखते हैं लेकिन जैसे ही उनकी रुटीन खत्म होती है वह 15 अलग-अलग तरीकों की बिरयानी खाते हैं।

3. रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी हैल्थ और बॉडी को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। इसके लिए उन्हें खाने में भी पोषक तत्वों से भरपूर न्यूटेला ही पसंद है।

4. शिल्पा शैट्टी
इनकी परफैक्ट फिगर को देखकर इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन शिल्पा का मनपसंद फूड रसगुल्ले और चीजकेक है।

5. वरूण धवन
इस एक्टर कोे खाने में पिज्जा और मिठाईयां बहुत पसंद हैं। वरूण को जब भी मौका मिलता है वह पिज्जा जरूर खाते हैं।

6. आलिया भट्ट
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट फ्रैंच फ्राईस की बहुत शौकिन हैं। उन्हें शूटिंग के दौरान भी अक्सर फ्राईज खाते देखा जाता है।

7. टाइगर श्राफ
आइसक्रीम टाइगर श्राफ की मनपसंद डिश है। कोई भी मौसम क्यों न हो टाइगर आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं।

8. सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा का सबसे फेवरेट फूड है डार्क चॉकलेट। वे अक्सर अपने साथ चॉकलेट्स रखते हैं।
 

Punjab Kesari