Birthday Special: देसी गर्ल प्रियंका का मिस वर्ल्ड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2017 - 04:11 PM (IST)

बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। प्रियंका केवल बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों की भी अभिनेत्री बन चुकी है। प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में 18 जुलाई 1982 को हुआ। प्रियंका का बचपन अलग-अलग शहरों में गुजरा। दरअसल उनके पिता आर्मी में थे जिस वजह से वह किसी भी शहर में दो साल से ज्यादा नहीं टिकती थी। 

प्रियंका का सबसे ज्यादा लगाव बरेली से था। वहां उन्होंने अपना पहला फोटोशूट करवाया और 16 साल की उम्र में मां के साथ मुंबई आ गई। 18 साल की उम्र में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। 

 
2003 में प्रियंका ने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'हीरो' साइन की जिसमें प्रिंयका सेकेंड लीड में दिखीं। इस फिल्म की तारीफ तो कम हुई लेकिन प्रियंका को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने निर्देशक राज कनवर की फिल्म 'अंदाज' में काम किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा कमाल न दिखा पाई लेकिन प्रियंका को कहा गया कि उनमें एक बड़ी स्टार बनने की सारी खूबियां हैं। 

2004 प्रियंका के लिए ज्यादा अच्छा साबित नहीं हुआ क्योंकि फिल्में 'प्लान', 'किस्मत' और 'असंभव' फ्लॉप रहीं।जिस दौरान उनके करियर पर सावल उठने लगे लेकिन प्रियंका ने हिम्मत नहीं हारी। डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी 'मुझ से शादी करोगी' फिल्म में प्रियंका ने सलमान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के बीच अपनी पहचान बनाई और हिट हीरोइनों में अपना नाम शामिल किया। साल 2006 में जब आई रितिक रोशन की फिल्म 'कृष' और शाहरुख खान के साथ 'डॉन' में काम करने के बाद प्रियंका का सफर शुरू हुआ। 2008 में प्रियंका ने मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में मुख्य किरदार निभाया और नेशनल अवॉर्ड जीता। करियर की चरम सीमा पर पहुंच प्रियंका ने हॉलीवुड की तरफ रुख करके एक बार फिर लोगों को चौंका दिया। अमेरिकन सीरीज 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभाने से पहले प्रियंका ने अपना म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया।  इतना ही नहीं प्रिंयक को ओबामा के साथ डिनर करने से लेकर पद्मश्री से नवाजा गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका समाज सेवा  के लिए भी वक्त निकालती है। 

Punjab Kesari