नवजात बच्चे से जुड़े कुछ Interesting Facts जो आपको नहीं पता

punjabkesari.in Tuesday, Apr 03, 2018 - 12:58 PM (IST)

छोटे बच्चों से घर की रौनक होती हैं। इनकी किलकारियां जब घर में गूंजती हैं तो परिवार का हर सदस्य भी खिल उठता है। नवजात की देखभाल करना कोई आसान काम नहीं है। कोमल से शरीर की मां बहुत ध्यान से देखरेख करती है ताकि उसके लाडले को किसी तरह की कोई तकलीफ न हो। आइए जानें नवजात बच्चे से जुड़े कुछ जरूरी फैक्ट जो शायद आप नहीं जानते होंगी। 

 

1. जब बच्चा पैदा होता है तो उसका शरीर बहुत नाजुक होता है। उसके शरीर में किसी भी तरह का कोई बैक्टीरिया नहीं होता। 

2. बच्चे के जन्म के बाद कुछ हफ्तों तक सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट ही दिखता है। इसके बाद उसे जो पहला दिखता है वह है लाल। 

3. एक बच्चे के शरीर में एक आदमी के मुकाबले 60 हड्डियां ज्यादा होती है। 

4. बच्चे एक आदमी के मुकाबले 3 गुना ज्यादा तक स्वाद चख सकता है। 

5. डॉक्टरों की दी गई तारीख के मुताबिक बच्चा पैदा होने की संभावना सिर्फ 4 प्रतिशत ही होती है। 

6. छोटे बच्चे 7 महीने तक एक ही समय में सांस लेते और एक ही समय में खा सकते हैं, जबकि बड़े ऐसा नहीं कर सकते। 

7. गर्भ में पल रहा बच्चा म्यूजिक सुनकर प्रतिक्रिया देता है। 

8. जन्म लेने के 10 मिनट बाद बच्चे का दिमाग इतना विकसित हो जाता है कि वह समझ जाता है, आवाज किस तरफ से आ रही है। 

Punjab Kesari