Surya Grahan 2020: भारत में कुछ ऐसा दिखेगा ग्रहण, जानिए सूतक काल का समय

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 03:48 PM (IST)

भारत में  21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है इस दौरान देश के कई हिस्सों में ये कुंडलाकार या वलयाकार होगा, जहां चंद्रमा सूर्य से केंद्र को कवर करेगा। इससे बाहरी रिम दिखाई देगा यानि आकाश में "आग की अंगूठी" का निर्माण होगा। 

ग्रहण का समय

साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को रविवार के दिन लगने जा रहा है। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 10:20 बजे के करीब हो जाएगी और इसकी समाप्ति दोपहर 01:49 बजे तक होगी। सूर्य ग्रहण का मध्‍य काल दोपहर 12.18 बजे होगा। सूतक काल 20 जून शनिवार रात 10:27 से शुरू और रविवार शाम 4 बजे समाप्त (ज्योतिष ग्रहण पहले व बाद के 12 घंटे को सूतक काल मानते हैं) होगा।

एक दिन पहले बंद हो जाएंगे मंदिर के दरवाजे

इस दौरान मठ-मंदिर के पट भी 12 घंटे पहले ही बंद हो जाएंगे। बता दें कि ज्योतिष ग्रहण पहले व बाद के 12 घंटे को सूतक काल मानते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्यग्रहण में ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले ही भोजन कर लेना चाहिए। बूढ़े, बालक, रोगी और गर्भवती महिलाएं डेढ़ प्रहर 4 घंटे पहले तक खा सकते हैं।

भारत में कुछ ऐसा नजर आएगा ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण एक चमकते सोने के छल्ले की तरह नजर आएगा। इस खगोलीय घटना में ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढकने की कोशिश करेगा। उस दौरान सूर्य के किनारे की गोलाई दिखेगी और यह बिलकुल किसी सोने की अंगूठी की तरह नजर आएगा। वास्तव में यह नजारा अद्भुद होगा।

भारत के इन शहरों में दिखाई देगा ग्रहण

कोलकाता में आंशिक सूर्यग्रहण की शुरुआत 10:46 बजे होगी और इसका समापन अपराह्न 2:17 बजे होगा। हालांकि दिल्ली में यह पूर्वाह्न 10:20 बजे से अपराह्न 1:48 बजे तक, मुंबई में सुबह 10 बजे से अपराह्न 1:27 बजे तक, चेन्नई में पूर्वाह्न 10:22 बजे से अपराह्न 1:41 बजे तक और बेंगलुरु में पूर्वाह्न 10:13 बजे से अपराह्न 1:31 बजे तक दिखेगा।

आगामी 21 जून को वलयाकार सूर्यग्रहण सबसे पहले अफ्रीका के कांगो से शुरू होगा और फिर भारत के राजस्थान में करने प्रवेश से पहले यह दक्षिणी सूडान, इथियोपिया, यमन, ओमान, सहदी अरब, हिंद महासागर और पाकिस्तान से होकर गुजरेगा। इसके बाद यह तिब्बत, चीन, ताइवान की ओर बढ़ेगा और फिर प्रशांत महासागर के मध्य में समाप्त हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static