जीनत अमान के 'लैला मैं लैला' गाने पर जमकर झूमे रणवीर, देखिए वीडियो

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 10:29 AM (IST)

अपने मस्त मिजाज से बॉलीवुड में मशहूर रणवीर सिंह को कौन नहीं जानता। कोई पार्टी हो या अवॉर्ड फंक्शन, रणवीर अक्सर अपनी मस्ती भरे मूड से सभी को हंसा देते हैं। रणवीर जहां भी जाते है, महफिल सजा देते हैं। हाल ही में रणवीर कपूर का एक वीडियो सामने आया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। 

 


इस वीडियो में रणवीर ‘लैला मैं लैला’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह गाना बॉलीवुड की लेजेंड्री अदाकारा जीनत अमान के ऊपर फिल्म ‘कुर्बानी’ में फिल्माया गया था। जिसका रीमिक्स वर्जन साल 2017 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘रईस’ में भी रखा गया था। 


रणवीर सिंह ने जिस वर्जन पर डांस किया है वो जीनत अमान वाला ही है। वीडियो में रणवीर सिंह जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं उन्होंने अपने डांस में जीनत अमान के डांस स्टेप्स को रिपीट भी किया और वीडियों में ड्रॉमेटिक ग्लासेस पहने थे। साथ ही काफी मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे थे। 

 

Punjab Kesari