इन 5 वजहों से हर इंडियन औरत को लगाना चाहिए गजरा
punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 04:02 PM (IST)

पहले के समय में भारतीय महिलाएं शादी, पूजा या किसी फंक्शन में गजरा लगाना नहीं भूलती थी। मगर अब समय बदल गया है कुछ महिलाओं ने गजरा लगाना छोड़ दिया है। पर अब भी कई औरते हैं जो अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गजरा लगता है। गजरा सिर्फ महिलाओं की सुंदरता ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसको लागने से भी कई अन्य भी फायदे होते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे।
कितने प्रकार के फूलों से बनते हैं गजरे
Pc: STUDIO 3000
चमेली
गुलाब
गुलदाउदी
गुड़हर
गजरे लगाने से होने वाले फायदे
1. ट्रैडिशनल लुक
ट्रैडिशनल लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए गजरा बैस्ट ऑप्शन है। गजरा सिंपल सी लुक को भी क्लासी बना देते है। आप चाहे तो बालों का जुड़ा बनाकर गजरा लगा सकती हैं। खुले बालो पर भी गजरा अच्छा लगता है।
2. बालों में सुगंध
गजरा लगाने से बालों सुगंध आने लगती है। गजरे से आने वाली सुगंध से आप किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। गजरे से रिश्तों में प्यार की महक उत्पन्न होती है।
3. सौभाग्य की निशानी
फूलों को वैसे भी प्रेम का निशानी माना जाता है। गजरा आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही परिवार में खुशियां भी लेकर आते हैं।
4. खूबसूरती बढ़ाए
गजरा बहुत ही सस्ता अभूषण है। ये सस्ता और मामूली सा दिखने वाला आभूषण महिलाओं की खूबसूरती में चार-चांद लगा देता है। यही कारण है कि हर महिलाए के लिए गजरा बहुत खास होता है।