अब सीधी चाल चलेंगे शनिदेव, जानें किस राशि पड़ेगा कैसा असर!

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 03:41 PM (IST)

ऐसा माना जाता है कि शनिदेव हर किसी को उसके कर्मों का फल देते हैं। अगर किसी पर शनि की अशुभ स्थिति में हो तो उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं शनि की शुभ दृष्टि आपके हर बिगड़े काम सुधार देती हैं। आज दोपहर 2:14 से शनि मार्गी हो गए है यानि अब वो सीधी चाल चलेंगे और उनकी ये स्थिति 24 जनवरी, 2020 तक रहेगी।। शनि मार्गी होते हैं तो डिप्रेशन आदि अधिक बढ़ जाता है। वहीं इसके कारण कुछ लोगों के बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं कि शनि की स्थिति से किस राशि पर कैसा असर पड़ेगा...

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को शनि की इस चाल से काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको हर कदम पर सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए लकी रहेगा।

वृष राशि

वृष राशि पर भी परेशानियां आएंगी लेकिन 'शनि मंत्र' जपने से आपकी प्रॉब्लम दूर भी हो जाएगी।

मिथुन राशि

आपके ऑफिस और कार्यस्थल पर तो सब ठीक रहेगा लेकिन आपको घरेलू समस्याओं से जूझना पड़ सकता है इसलिए शनि को मनाने की तैयारी कर लें।

कर्क राशि

शनि इस राशि के लोगों को शत्रु भाव में जाना ऋण, रोग और शत्रुओं से मुक्ति दिलाएगा लेकिन शनि की भक्ति छोड़े नहीं।

सिंह राशि

पंचम भाव में शनिदेव का जाना आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। किसी पर ज्यादा विश्वास करने से बचें।

कन्या

आपके लिए शनि का प्रभाव मिला-जुला हो सकता है। मानसिक परेशानी तो रहेगी लेकिन आय के साधन बढ़ेंगे।

तुला राशि

तुला राशि पर शनि का प्रभाव काफी अच्छा होने वाला है। आपके मन की सभी इच्छाएं पूरी होने वाली है।

वृश्चिक राशि

आपको शनि की अच्छी दृष्टि के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। फिलहाल आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं।

धनु राशि

आपको शनि की साढ़ेसाती की वजह से किसी शुभ समाचार के मिलने में देरी हो सकती है लेकिन हिम्मत ना हारें।

मकर राशि

शनि की कृपा से आपके सभी कार्य पूरे तो हो जाएंगे लेकिन उसमें थोड़ी देरी हो सकती है।

कुंभ राशि

शनि आप पर मेहबान हैं। आपके सभी रूके हुए काम बन जाएंगे और खुशखबरी भी मिलेगा। आपका कल्याण करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि पर भी शनि की दृष्टि शुभ रहेगी। आपके काम के बीच कोई बाधा नहीं आएगी लेकिन संभलकर आपका काम आधा अधूरा भी रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static