शर्मनाक! गाय के साथ 55 साल के आदमी ने किया कुकर्म
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 03:26 PM (IST)
भारत में ऐसी कई जगहें है, जो महिलाओं के लिए हमेशा से ही असुरक्षित रही हैं। मगर, अब लगता है कि यहां जानवर भी सुरक्षित नहीं है। हाल ही में मध्य प्रदेश के भोपाल से ऐसा ही एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 55 साल के एक आदमी ने गाय का बलात्कार किया।
खबरों के मुताबिक, यह मामला अशोक गार्डन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। बता दें कि उस शख्त ने यह कुकर्म 4 जुलाई की सुबह सुंदर की एक डेरी में किया, जहां उसने अप्राकृतिक तरीके से गाय के साथ संबंध बनाए। अशोक गार्डन पुलिस स्टेशन प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां गोंडा, नवाबगंज के एक स्थानीय निवासी ने गाय के साथ कुकर्म किया। वह अक्सर शेल्टर में जाया करता था लेकिन एक दिन आश्रय के CCTV में उसे कुकर्म करते हुए देखा गया, जिसके बाद पुलिस स्टेशन में तुरंत रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया था।
कितनी शर्म की बात है भारत में जहां एक तरफ तो गाय को माता के रूप में पूजा जाता है वहीं दूसरी तरफ ऐसी शर्मनाक घटनाएं सामने आती है। ये घटना इतनी वीभत्स थी कि सुनकर हर किसी का दिल दहल जाए। अब सिर्फ पोस्टर, बैनर, पैम्पलेट और मोमबत्तियों लगाने से कुछ नहीं होगा। अब जरूरत है समाज में एक बदलाव कि, जो हर किसी के सहयोग से आ सकती है। ऐसे आरोपियों को इतनी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ जानवर ही नहीं बल्कि महिला, बच्चों के साथ भी कुकर्म करने से पहले कई बार सोचे।