मामूली सी दिखने वाली इस झोपड़ी के अंदर बसा है राजमहल

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 12:02 PM (IST)

दुनिया में आपने बहुत से खूबसूरत और अजीबों-गरीब घर देखें होगे। मगर आज हम आपको एक एेसा घर दिखाएंगे जो बाहर से तो झोपड़ी है मगर अंदर से किसी महल के कम नहीं है। आइए जानते हैं इस घर की खासियत। 

 


इंग्लैंड के कॉर्नवॉल नदी के किनारे बनी एक झोपड़ी 10 करोड़ रूपए में बिकी है। इसके बाद से ही यह झोपड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक मामूली सी झोपड़ी इतने पैसों में कैसे बिक सकती है। 

 


पिछले 40 सालों से लोग इस झोपड़ी में किराए पर रहने के लिए आते थे। तब लोगों को लगता था कि तालाब की खूबसूरती और फुर्सत के पल बिताने के लिए वह यहां आते थे। मगर जब यह झोपड़ी 10 करोड़ी की बिकी तो लोग हैरान रह गए। 

 


जब झोपड़ी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो इसके अंदर बने आलिशान घर के बारे में पता चला। इस झोपड़ी में तीन बैडरूम बने हुए हैं। इसका इंटिरियर भी फाइव स्टार होटल की तरह है। यहां ऐशो- आराम की हर सुविधा मौजूद है। 

 


3 बेडरूम वाले इस घर के की खिड़कियों के साथ-साथी इनकी छत और दरवाजों पर भी कांच का इस्तेमाल किया गया है। इसको पूरी तरह से व्हाइट रंग से डैकोरेट किया गया है। 

 

Punjab Kesari