शुभ संकेतः सुबह दिखाईं दे ये चीजें तो समझ लें बदलने वाली है किस्मत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 06:51 PM (IST)

सुबह उठते ही हर किसी के दिमाग में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि आज कुछ अच्छा हो। कुछ लोग तो दिन को अच्छा बनाने के लिए सुबह सबसे पहले अपने ईष्ट देव की तस्वीर भी देखते हैं। ज्योतिष में कुछ संकेत बताए गए हैं, जिससे आप जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहेगा। ऐसी मान्यता है कि जब ये संकेत मिलते हैं तो उस व्यक्ति को पैसे मिलने वाले होते हैं यया उसकी परेशानियां दूर हो जाती है। अगर आपको भी सुबह यह संकेत मिले तो समझ लें कि आपकी भी किस्मत बदलने वाली है।

 

शुभ संकेत हैं सुबह इन चीजों का दिखना

1. अगर सुबह उठते ही शंख या मंदिर की घंटी की आवाज सुनाई दे तो समझ ले कि आपका दिन शुभ होगा।


2. पहली नजर में ही अगर दही या दूध से भरा बर्तन दिखना भी शुभ संकेत होता।
3. ज्योतिष के अनुसार, सुबह-शाम गन्ना दिखना भविष्य में धन मिलने का संकेत होता है।
4. शुभ काम के लिए जाते समय अगर रास्ते में सोलह सिंगार किए हुए महिला दिख जाए तो समझ जाए कि आपका काम सफल होगा क्योंकि यह महालक्ष्मी का इशारा होता है।
5. सुबह के समय नारियल, शंख, मोर, हंस और फूल दिखाई देना भी ज्यातिष के अनुसार शुभ माना जाता है।


6. घर से निकलते समय अगर आपको सफेद गाय दिख जाए तो किसी बात की चिंता ना करें क्योंकि यह किसी समाचार मिलने का संकेत होता है।
7. सुबह सपने या रास्ते में सफेद सांप दिखना भी महालक्ष्मी की कृपा का इशारा है। इससे आपको धन लाभ हो सकता है।
8. उल्लू महालक्ष्मी का वाहन है इसलिए सुबह इसका दिखना भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे व्यक्ति को धन लाभ होता है।
9. ट्रैवलिंग पर जाते समय अगर सांप, बंदर, कुत्ता या कोई पक्षी दिखे तो समझ लें कि आपकी यात्रा अच्छी रहेगी। ऐसे में बेफ्रिक होकर टूर पर जाएं।
10. यदि घर से निकलते ही कोई सफाई कर्मी दिखाई दे तो यह भी शुभ संकेत होता है।

Content Writer

Anjali Rajput