इन खास फूलों से सजाई गई थी शाही शादी के लिए सेंट जॉर्ज चैपल, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 05:17 PM (IST)

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्केल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दुनियाभर में इस शाही शादी की चर्चा है, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी में कपड़ों से लेकर मैरिज वैन्यू तक, हर चीज बहुत ही खास थी। विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चर्च में संपन्न हुए शादी समारोह में 1200 आम लोगों के साथ हजारों मेहमान मौजूद थे। इस शाही शादी के लिए विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चर्च की सजावट सफेद फूलों से की गई थी, जोकि बेहद खूबसूरत लग रही थी।


इस चर्च की सजावट में सिल्वर बर्च और इंग्लिश ओक पेड़ों का इस्तेमाल किया गया था। इन पर बीच, हॉर्नबीम पेड़ों की डालियां लगाकर व्हाइट गार्डन रोजेज, पियोनीज और फॉक्सग्लोव्ज फूलों से सजाया गया था।

मेगन मार्केल ने शादी में जो गुलदस्ता पकड़ा उसमें शाही खानदान की परंपरा के मुताबिक मिर्टेल फूल की एक डाली मौजूद थी।

इस रॉयल कपल के लिए सेंट जॉर्ज चैपल को सफेद गार्डन रोजेस, पेओनी और फॉक्सग्लव्स फूलों से सजाया गया था। चैपल की सजावट लंदन की फ्लोरिस्ट फिलिपा क्रैडोक ने की थी।


सजावट के लिए क्राउन एस्टेट और विंडसर ग्रेट पार्क सहित स्थानीय बगीचों में उगे फूलों का इस्तेमाल किया गया था। लिस्ट में सफेद गार्डन रोजेस शामिल करने का खास मकसद था। दरअसल, ये प्रिंस हैरी की दिवंगत मां प्रिंसेस डायना के फेवरेट थे। जबकि ये फूल पेओनी मार्केल के भी फेवरेट हैं। रॉयल वेडिंग खत्म होने के बाद इन फूलों को चैरिटी के लिए दिया गया था।



Punjab Kesari