श्रीदेवी के जाने के बाद बस यादें बनकर रह गई हैं उनकी ये खास तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 12:29 PM (IST)

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस श्रीदेवी 54 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गई। उनकी आकस्मिक मृत्यु से लोगों को गहरा सदमा लगा। उन्होंने चांदनी, सदमा, जुदाई, मॉम और इंगलिश- विंगलिश के अलावा 300 फिल्में में बेहतरीन अदाकारी की। श्रीदेवी ने 50 साल तक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। इतना लंबा फिल्मी करियर शायद ही किसी और हिरोइन का होगा। आज हम आपको श्रीदेवी की बचपन से लेकर 54 साल की उम्र तक कुछ खास तस्वीरें दिखाएंगे, जो सदा के लिए एक याद बन कर रह गई है। 

इस चांदनी का असली नाम अम्मा येंगर अयप्पन था। मगर फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र में फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था। 

बहुत सारी सुपरहिट फिल्में देने वाली इस अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 'मॉम' थी। इस दुनिया से चले जाने के बाद श्रीदेवी को अपनी फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।  

बोनी कपूर ने श्रीदेवी से लव मैरिज की थी। उनके जाने के बाद वह टूट से गए थे। बोनी कपूर ने अपनी शादी की 22 वीं सालगिरह पर श्रीदेवी की एक वीडियो शेयर की थी। 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Aug 12, 2018 at 12:29pm PDT


वो लम्हे, वो पल हम, हर पल याद करेंगे, सच में बॉलीवुड की चांदनी के जाने के बाद उनके फैंस उनको बहुत याद कर रहे हैं। 

Content Writer

Nisha thakur