देखिए समय के साथ कैसे बदला बॉलीवुड की इन हसीनाओं का रंग-रूप

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 04:33 PM (IST)

एक्ट्रेसेज का चमकता चेहरे हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। अब तो कई दीवाज सोशल मीडिया पर भी है और आए दिन अपनी तस्वीर शेयर करती रहती है लेकिन आपको बता दें कि शुरू से ये एक्ट्रेसेज इतनी सुंदर नहीं थी। बढ़ती सक्सेस और पैसों ने इन्हें खूबसूरत बनाया। कई एक्ट्रेसेज ने मेकओवर करके खुद को एक बेहतरीन पर्सनालिटी बनाया है। चलिए आज हम आपको इस पैकेज में हीरोइनों की कुछ पुरानी तस्वीरें दिखाते है जिनमें इनका लुक बिल्कुल अलग है। आप भी इन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे। 

 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है शिल्पा शेट्टी का। आज अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए शिल्पा लाखों दिलों पर राज करती है लेकिन करियर के शुरूआत में शिल्पा बिल्कुल अलग दिखती थी। उनका रंग भी सांवला था।

काजोल

अगर आप काजोल को फिल्म बाजीगर और दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे में देखेंगे तो आपको वह काफी अलग दिखेंगी। उस दौर में काजोल का रंग इतना खिल्ला हुआ भी नहीं था लेकिन उम्र के साथ अब काजोल और भी खूबसूरत होती जा रही है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड में अपना अलग पहचान बना चुकी दीपिका अब काफी बोल्ड हो चुकी है। पहले से अब दीपिका के लुक में काफी बदलाव आ चुका है।

बिपाशा बसु

बिपाशा भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। बिपाशा की पुरानी और अब की तस्वीरों को देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड व हॉलीवुड में तहलका मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब एक फैशन आइकन बन चुकी है लेकिन करियर के शुरूआत में वह काफी सिंपल दिखती थी। उन्होंने अपने लुक्स पर काफी मेहनत की है। कहा जाता है कि इन्होंने एक नहीं बल्कि कई सर्जरी करवाई।

कंगना रनौत

अपने रफ-टफ स्टाइल के लिए फेमस कंगना पहले से इतनी खूबसूरत नहीं थी। करियर की शुरुआत में कंगना के लुक की काफी आलोचना हुई थी लेकिन जैसे ही वे अपने बदले लुक के साथ नजर आईं तो सभी की नजरों में हॉट एक्ट्रेस बन गईं।

कैटरीना कैफ

नैचुरल खूबसूरत होते हुए भी कैटरीना ने सर्जरी का सहारा लिया। दरअसल, कैटरीना को अपने होंठो से शिकायत थी। उनके होंठ बेहद पतले थे जिनमें वह थोड़ा उभार चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने सर्जरी करवाई।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी पहले से इतनी खूबसूरत नहीं थी। समय बीतने के बाद इनकी लुक में बदलाव आया।

नेहा कक्कड़

अपने गानों से लाखों दिलों पर छाई नेहा कक्कड़ की पुरानी तस्वीरों को देखकर आप भी Shocked हो जाएंगे। वही अब नेहा काफी खूबसूरत दिखती है।

गौहर खान

एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर’ से की थी। मॉडलिंग के दिनों में गौहर काफी अलग दिखती थी।

Content Writer

Priya dhir